Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान से जम्मू जा रही महिला का पर्स चोरी, 14 लाख के गहने थे; एक हफ्ते बाद पुलिस ने पकड़े तीन आरोपी

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:03 AM (IST)

    राजस्थान से जम्मू जा रही एक महिला का जालंधर रेलवे स्टेशन पर 14 लाख के गहनों और नकदी से भरा पर्स चोरी हो गया। ...और पढ़ें

    राजस्थान से जम्मू जा रही महिला का पर्स चोरी (जागरण फोटो)

    राजस्थान से जम्मू जा रही महिला का पर्स चोरी (जागरण फोटो)


    HighLights

    1. जालंधर रेलवे स्टेशन पर महिला का पर्स चोरी हुआ।

    2. पर्स में 14 लाख के गहने और नकदी शामिल थी।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। राजस्थान से जम्मू मायके विवाह समारोह के लिए जा रही महिला का पर्स जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन से चोरी हो गया। पर्स गायब होने के बाद महिला ने रेलवे पुलिस को सूचना दी, लेकिन जम्मू जाने की वजह से उन्होंने जम्मू पहुंच कर रेलवे पुलिस को शिकायत दी।

    जम्मू से मिली शिकायत के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे देखे और पिछले समय में स्टेशन पर भीख मांगने वाले और सामान बेचने वालों के रिकॉर्ड को जांचा।

    दो नाबालिग संदिग्ध सीसीटीवी में नजर आए एक के हाथ में महिला का पर्स था। इसी आधार पर पुलिस ने उनका रिकॉर्ड खंगाल पर गहनों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनके सरगना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। तीनों आरोपित जालंधर रेलवे सिटी स्टेशन के पास रहने वाले है।

    जोधपुर स्टेशन से शुरू की थी यात्रा

    5 मई को शिकायतकर्ता संजोगिता राणा निवासी अश्विनी अमरबाग, थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर राजस्थान ट्रेन नंबर 14803 भगत की कोठी में रेलवे स्टेशन जोधपुर से रेलवे स्टेशन जम्मू तवी तक यात्रा कर रही थीं। यात्रा के दौरान करीबन रात करीबन पौने बारह बजे सिटी रेलवे स्टेशन जालंधर पर किसी अज्ञात चोर उनका पर्स चोरी कर लिया।

    शिकायतकर्ता के अनुसार पर्स में 1 सोने का नेकलेस सेट, 1 डोगरी गोल्ड सेट, 1 सोने की चेन, 4 सोने के कंगन, सोने, हीरे की अंगूठी, एक गोल्ड प्लेटेंट घड़ी, चांदी की राजस्थानी पायल (झांझर), गुच्ची शेड्स चश्मा जिसकी कीमत लगभग 30-35 हजार रुपये थी, 20 से 25 हजार रुपये नकद तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल थे। सोने और चांदी के गहनों की कीमत करीबन 14 लाख थी। चोरों ने उनकी 15 लाख के करीब नगदी और सामान की चोरी की।

    खबरें और भी

    आठ मई को दर्ज किया मामला

    जम्मू के मिली सूचना के मुताबिक जालंधर जीआरपी पुलिस ने 8 मई को मामला में दर्ज किया, लेकिन इससे पहले ही आरोपितों की तलाश जारी कर दी गई थी।

    जीआरपी स्टेशन के प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरपीएफ के प्रभारी रविंदर सिंह के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीमों ने जहां ट्रेन की बोगी रूकी थी वहां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई।

    जांच के आधार पर दो नाबालिग आरोपित जो स्टेशन के पास ही रहते है को काबू किया गया। पूछताछ में उनसे चोरी किए गए सोने के गहने बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपित जतिंदर उर्फ साबी निवासी आशु मोहल्ला, काजी मंडी, थाना रामा मंडी, जिला जालंधर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड प्राप्त किया गया तथा शेष गहने भी बरामद कर लिए गए।