जालंधर नगर निगम में सफाई सेवकों के पदों पर भर्ती का एलान, कुल पदों की संख्या- 440 और सैलरी 18000 रुपये
जालंधर नगर निगम ने 1,196 पदों पर भर्ती की घोषणा की है, जिसमें 440 पद सफाई सेवकों के लिए हैं। इन पदों पर 18,000 रुपये वेतन मिलेगा। आवेदन 15 जनवरी 2026 ...और पढ़ें

जालंधर नगर निगम में सफाई सेवकों के पदों पर भर्ती का एलान (File Photo)
HighLights
जालंधर निगम में 1,196 पदों पर भर्ती की घोषणा।
सफाई सेवकों के लिए 440 पद, वेतन 18,000 रुपये।
आवेदन 15 जनवरी 2026 से निगम वेबसाइट पर शुरू।
जागरण संवाददाता, जालंधर। नगर निगम ने सफाई सेवकों की भर्ती की घोषणा कर दी है। 1,196 कर्मचारियों की भर्ती में सबसे ज्यादा 440 पद सफाई सेवकों के हैं। इसके अलावा सीवर मैन, बेलदार-माली, सड़क बेलदार, फिटरकुली के पदों पर भर्ती होगी। दर्जा चार कैटेगिरी के तहत इन पदों के लिए वेतन 18,000 रुपये होगा।
नगर निगम की घोषणा के मुताबिक इन भर्ती के लिए फार्म नगर निगम की वेबसाइट पर मिलेंगे। यह फार्म 10 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। 15 जनवरी 2026 से आवेदन शुरू होंगे और 27 जनवरी 2026 शाम पांच बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। निगम ने अपने भर्ती विज्ञापन में यह भी घोषित किया कि भर्ती सरकारी नियमों-रोस्टर के मुताबिक ही होगी।
मेयर वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मे बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर मलकीत सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह भर्ती की प्रक्रिया के लिए नगर निगम की वेबसाइट से आवेदन फार्म लें। मेयर ने कहा कि भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी होगी, इसलिए कोई भी आवेदक किसी भी व्यक्ति के झांसे में न आए।
बता दें कि पिछली बार जब निगम की विभिन्न यूनियनों ने हड़ताल की थी तो मेयर वनीत धीर, आप के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली और पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने वादा किया था, जिसे अब पूरा किया गया है।