Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में 2.25 करोड़ की लागत से पुलियों का निर्माण शुरू, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 08:45 PM (GMT+05:30)

    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जालंधर के गुलाब देवी रोड पर 2.25 करोड़ रुपये की लागत से दो नई पुलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर विनीत धीर भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पुलियों का निर्माण शुरू किया।

    2. जालंधर के गुलाब देवी रोड पर 2.25 करोड़ की लागत।

    3. शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, आवाजाही सुगम होगी।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए शनिवार को गुलाब देवी रोड पर नहर पर 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 2 नई पुलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई । इस मौके पर उनके साथ मेयर विनीत धीर भी मौजूद थे।

    इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि इन पुलियों के बनने से इलाके के लोगों की प्रमुख मांग पूरी होगी और यहां आने-जाने वाले लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी।

    भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे के लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करवाकर सूबे को रंगला पंजाब बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास परियोजनाओं की गति को और तेज किया जाएगा क्योंकि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सूबा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग की भलाई सुनिश्चित करते हुए सर्वपक्षीय विकास की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम शहर की नई छवि बदलने के लिए दिन-रात काम कर रही है और आने वाले दिनों में शहर की नुहार को और संवारने तथा लोगों को सुविधाएं देने के लिए और विकास कार्य करवाए जाएंगे।

    इस मौके पर पार्षद गुरजीत सिंह घुम्मण व जतिंदर जींद, आशा रानी समराए, जगदीश राम समराए, सौरभ सेठ, नरिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, सरवन सिंह, रमेश पुरी, प्रदीप सिंह, हरविंदर सिंह और गगन अरोड़ा समेत इलाका निवासी मौजूद थे।

    खबरें और भी