Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में सोलर CCTV कैमरे से जासूसी, एक महीने में पाकिस्तान भेजीं 25 हजार फोटो; तीन गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 08:06 PM (IST)

    केंद्रीय एजेंसियों और कपूरथला पुलिस ने कांजली रोड पर ISI के लिए जासूसी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    केंद्रीय एजेंसियों के साथ काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर और कपूरथला पुलिस ने की कार्रवाई (जागरण फोटो)

    केंद्रीय एजेंसियों के साथ काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर और कपूरथला पुलिस ने की कार्रवाई (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. कपूरथला में ISI जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश।

    2. किराए की दुकान से CCTV फुटेज पाकिस्तान भेजी।

    3. आरोपी नशा तस्करी में भी वांछित थे।

    जागरण संवाददाता जालंधर। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे राज्यों के संवेदनशील शहरों के सार्वजनिक इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने के अलर्ट के कुछ ही दिनों बाद कपूरथला के कांजली रोड से आइएसआइ के लिए जासूसी का पर्दाफाश किया है।

    जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और कपूरथला पुलिस के साथ किए संयुक्त ऑपरेशन में फिरोजपुर के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक पाकिस्तान के नशा मंगवाने के मामले में वांछित था। जिस कारण आरोपित पुलिस की पकड़ में आए। इनके तीन और साथियों की पुलिस को तलाश है।

    कपूरथला के जिस कांजली रोड पर आरोपितों ने दुकान किराए पर ली वहां से सेना की गतिविधियां देखी जा सकती थी। आरोपितों ने दुकान के बाहर खंबे पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जो सिम संचालित था जिसका एक्सेस पाकिस्तान के हैंडलर के पास भी था।

    पिछले 15 दिनों में 25 हजार के करीब सीसीटीवी फुटेज इन हैंडलर के पास पहुंची। आरोपित संदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी छांगा खुर्द थाना ममदोट जिला फिरोजपुर ने पाकिस्तान ड्रग माफिया से पचास हजार रुपए लेकर एक किलो हेरोइन आगे सप्लाई की थी। जिसके बाद पुलिस को उसकी तलाश थी।

    खबरें और भी

    मुखबरी के मामले में संदीप के साथ सोना निवासी दोना मत्तड थाना लक्खों के बहिराम जिला फिरोजपुर भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों ने इस काम के लिए पाकिस्तानी हैंडलर से 35 हजार रुपए लिए थे।

    काउंटर इंटेलीजेंस जालंधर के एआइजी सिमरतपाल सिंह और एसएसपी कपूरथला गौरव नूरा ने कहा फिरोजपुर के रहने वाले दोनों आरोपितों ने सवा महीने पहले कपूरथला के कांजली रोड पर दुकान किराए पर रही थी जहां वे लेडीज गारमेंट्स का काम कर रहे थे सुरक्षा के नाम पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए जो सेना क्षेत्र की रिकॉर्डिंग कर पाकिस्तान भेज रहे थे।

    कैमरे सोलर से चलते थे और यूजर आइडी संदीप के नाम पर था। सिम से चलने कारण इन्हें वायरिंग की जरूरत नहीं थी। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मिले इनपुट्स के बाद काउंटर इंटेलीजेंस और कपूरथला पुलिस ने इस माड्यूल का पर्दाफाश किया है। आरोपित संदीप की भाभी भी पाकिस्तानी ड्रग माफिया के संपर्क में रही है।

    हलवाई, पल्लेदारी से लेकर जासूसी तक पहुंचे

    आरोपित संदीप सिंह विवाह मे हलवाई का काम करता था और उसका साथी सोना जलालाबाद शहर में पल्लेदारी का काम करता था। जिसका एक्सीटेंड होने के बाद को तीन महीने से बेरोजगार था।

    फिरोजपुर जेल में बंद नशा तस्करों से संदीप के संपर्क थे। उनके कहने ही आरोपित ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए एक किलो हेरोइन आगे सप्लाई करने के लिए मंगवाई जिसके एवज में उसे पचास हजार रुपए मिले थे।

    कैसे काम करता था जासूसी नेटवर्क?

    • सोलर पावर से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे
    • कैमरों में 4जी सिम लगाकर इंटरनेट कनेक्टिविटी दी जाती थी
    • मोबाइल एप के जरिए लाइव वीडियो विदेश भेजा जाता था
    • कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए जाते थे जहां सुरक्षा कम हो
    • हैंडलर्स पाकिस्तान में बैठकर रियल-टाइम निगरानी करते थे।

    बरामद सामान

    • 2 चीन निर्मित हाईटेक सीसीटीवी कैमरे
    • 4 मोबाइल फोन
    • 1 वाइ-फाइ सेट
    • सोलर प्लेट और सिम कार्ड

    पाकिस्तान से मिल रहा था पैसा

    जांच में यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान स्थित ‘फौजी’ नामक हैंडलर आरोपितों को पैसे दे रहा था। कैमरा लगाने के लिए 35 हजार रुपये दिए गए थे। इसके अलावा एक आरोपित संदीप सिंह ड्रग तस्करी में भी शामिल था और उसे ड्रोन के जरिए भेजी गई 1 किलो हेरोइन की सप्लाई के लिए 50 हजार रुपये मिले थे। फौजी को केस में नामजद किया गया है।