विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जालंधर की लकड़ी फैक्ट्री में आग, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां पहुंची; फैलती लपटों के बीच लोगों को सुरक्षित निकाला

Published: Wed, 27 May 2026 03:01 PM (IST)

जालंधर में गदाईपुर नहर के पास स्थित लकड़ी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर आसपास ...और पढ़ें

फैक्ट्री में लगी भयानक आग।

फैक्ट्री में लगी भयानक आग।

HighLights

  1. जालंधर की लकड़ी फैक्ट्री में दोपहर लगी भीषण आग।

  2. आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर।

  3. सुरक्षा के लिए आसपास के इलाकों से लोगों को निकाला।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में गदाईपुर नहर के पास स्थित एक लकड़ी फैक्ट्री में दोपहर आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं और आग की लपटों से घिर गई। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन और राहत टीमों ने आसपास का इलाका खाली करवाना शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है। फैक्ट्री के अंदर अचानक आग लग गई। शुरुआती समय में फैक्ट्री कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामान अधिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट वॉर: वड़िंग ने कविता लिख साधा पंजाब सरकार पर निशाना, सीएम मान ने पोस्ट पर पलटवार कर बढ़ाई सियासी गर्मी

दमकल विभाग ने संभाली कमान

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। विभाग के पहुंचने से पहले एक निजी संस्थान की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। बाद में सरकारी दमकल विभाग की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। देर रात तक राहत अभियान जारी रहा।

आग के कारण फैक्ट्री के आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों और दुकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Randhir Singh: एशियाई खेलों में भारत को पहला शूटिंग गोल्ड दिलाने वाले रणधीर सिंह का निधन, शोक में डूबा खेल जगत

नुकसान व कारण का अभी अनुमान नहीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंचाई तक दिखाई दे रही थीं। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और राहत कार्य में बाधा न आने देने के लिए इलाके को घेर लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन कारणों से हुआ।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में दर्दनाक हादसा, काम पर जा रहे दो युवकों की जान ले गई तेज रफ्तार कार