जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, धंधे के लिए विदेश से बुलाई गई थीं लड़कियां; आपत्तिजनक हालत में मिलीं युवतियां
जालंधर पुलिस ने छोटी बारादरी में ग्रैंड स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार ...और पढ़ें
-1786293712175_m.webp)
जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। एआई जेनरेटेड तस्वीर
HighLights
जालंधर में स्पा सेंटर पर देह व्यापार का भंडाफोड़
पुलिस ने तीन लोगों को मौके से किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी स्पा मालिक राजेश कुमार उर्फ साबी फरार
जागरण संवाददाता, जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने छोटी बारादरी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे के संचालक सहित तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से विदेशी लड़कियों सहित अन्य लोगों का काबू किया था।
आरोपित की पहचान राजेश कुमार उर्फ साबी, निवासी गांव दयालपुरा, जिला कपूरथला और हाल निवासी संत नगर, लाडोवाली रोड, जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंहने बताया कि थाना डिवीजन नंबर-7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजेश कुमार उर्फ साबी, निवासी गांव दयालपुरा, जिला कपूरथला और हाल निवासी संत नगर, लाडोवाली रोड, जालंधर, द्वारा छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा है।
सूचना की जांच के बाद पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने ग्रैंड स्पा सेंटर पर रेड की। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन व्यक्तियों को काबू कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई कि स्पा सेंटर में बाहर से महिलाओं को पैसे का लालच देकर लाया जाता था और उनसे कथित तौर पर देह व्यापार करवाया जाता था।
खबरें और भी
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सेंटर का मालिक राजेश कुमार उर्फ साबी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। स्पा सेंटर की तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई, जिसे कब्जे में लेकर केस की जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और सेंटर से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।