विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर में CM भगवंत मान ने सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र, कहा- पारदर्शी तरीके से की गई भर्तियां

By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
Updated: Sat, 09 Sep 2023 03:25 PM (IST)

पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज जालंधर में सब इंस्पेक्टरों (Sub Inspectors) को नियुक्ति पत्र दे दिए। लेकिन 267 तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग वाले ...और पढ़ें

सब इंस्पेक्टरों के नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान।
सब इंस्पेक्टरों के नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान।

HighLights

  1. जालंधर में सीएम भगवंत मान ने 560 सब इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र।
  2. सीएम मान बोले- पंजाब में पारदर्शी तौर पर हो रही नौकरी की नियुक्तियां
  3. पंजाब में UPSC के खोले जाएंगे 8 सेंटर, जहां मिलेगी मुफ्त शिक्षा
  4. पंजाब होगा सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन करने वाला पहला राज्य
  5. पब्लिक का एक रुपया खाने की बजाय सल्फास खाना उचित: CM मान

जालंधर, जागरण डिजिटल डेस्क: पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज जालंधर में नए भर्ती 560 सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए। इसके लिए वो जालंधर में पीएपी कैंपस में पहुंचे। साथ ही उन्होंने नौकरी को लेकर विपक्ष पर भी जमकर तंज कसा। 

पारदर्शी तौर पर की गई नौकरी भर्ती: सीएम मान

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नौकरी भर्ती पारदर्शी तौर पर की जा रही है। सभा में बैठे सभी लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती में कोई भी पैसा लगा हो तो बता दीजिए। उन्होंने कहा कि कल मेरे पास एक मैसेज आया है कि भगवंत मान तो हरियाणा, राजस्थान के लोगों की भर्ती कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पंजाब के 95 फीसदी लोगों की भर्ती को लेकर कोई बधाई नहीं दी गई। बाहरी राज्यों के लोगों भर्ती को एजेंडा बना रहे हैं।

नौकरी न देने वाले नौकरी देने पर भी उठा रहे सवाल: CM मान

सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि नुक्स निकालने वाले बिना सोचे समझे टिप्पणी कर देते हैं। जिन लोगों ने पंजाब के युवाओं को नौकरी नहीं दी, वो नौकरी देने पर भी सवाल उठा रहे। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि आने वाले दिनों में 1700 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी।

मानसा में 75 साल बाद मिली सरकारी नौकरी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार ने बीते डेढ़ साल में कुल 33,848 सरकारी नौकरियां दे दी। मानसा जिले के एक छोटे से गांव के पांच व्यक्तियों को बीते 75 साल में आप सरकार में नौकरी मिली है।

राज्य में UPSC के खोले जाएंगे 8 सेंटर, जहां दी जाएगी निशुल्क शिक्षा

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब भर में यूपीएससी के आठ सेंटर खोले जाएंगे, जहां परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की मौजूदा पढ़ाई मात्र लेबर बनाने तक सीमित थी, लेकिन अब शिक्षा के स्तर में सुधार किया जा रहा है।

राजा वड़िंग के समय राजस्थान में हुई बसों की फैब्रिकेशन

पंजाब रोडवेज पनबस और पीआरटीसी की बसों की फैब्रिकेशन राजस्थान में करवाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में पता चलेगा। देश भर के लोग पंजाब में बसों की फैब्रिकेशन करने आते थे इन्होंने राजस्थान में करा डाली। गौरतलब है कि जब पंजाब की सरकारी बसों की फैब्रिकेशन राजस्थान में करवाई गई तो उस समय प्रदेश के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग थे।

पंजाब होगा सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन करने वाला पहला राज्य

सड़क सुरक्षा फोर्स (Road Safety Force) एसएफ का गठन करने वाला पंजाब पहला राज्य होगा। प्रदेश में साल भर में 500 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में जान गवां देते हैं, अगर सड़क सुरक्षा फोर्स की सहायता से आधों को भी बचाने में कामयाब हो गए तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। फोर्स के वाहनों में जान बचाने के लिए गैस कटर, ऑक्सीजन टो करने के लिए अति आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। फोर्स को दुबई पुलिस की तर्ज पर तीव्र गति से चलने वाले अति आधुनिक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक 30 किलोमीटर के दायरे में सड़क सुरक्षा फोर्स का एक वाहन तैनात होगा।

पब्लिक का एक रुपया खाने की बजाय सल्फास खाना उचित: CM मान

सीएम भगवंत मान ने कहा कि वो पब्लिक का 1 रुपया खाने की बजाय सल्फास खा लेने को ज्यादा महत्व देंगे। पंजाबियों के प्यार का कर्ज उतारने के लिए कई जन्म लेने होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी और अकाली नेताओं से हाथ मिलाने के बाद लोगों को यह भी देखना पड़ता है कि कहीं हाथ की उंगली साथ तो नहीं ले गए। इसी मैदान में मोहम्मद अली जिन्ना की रैली भी हुई थी।

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम 

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई गई है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।