जालंधर में शादी समारोह में DJ पर मनपसंद गाना न बजाने पर खूनी संघर्ष, 20-25 हथियारबंद युवकों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़
जालंधर के जमाल नगर में एक शादी समारोह खुशी से डर में बदल गया जब डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। डीजे संचालक और उसके साथियों ने पहले पथर ...और पढ़ें
-1776679611720_m.webp)
जैमल नगर में शादी का घर बना जंग का मैदान, डीजे विवाद के बाद हथियारबंद युवकों ने किया हमला।
HighLights
डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ
हथियारबंद हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर के जमाल नगर में एक शादी का खुशियों भरा माहौल उस समय डर और दहशत में बदल गया, जब डीजे पर गाना लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।
जिस घर से रविवार को बारात जानी थी, वहां से रिश्तेदार डर के मारे वापस लौट गए। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और डीजे पर सभी लोग नाच-गाना कर रहे थे।
गाने को लेकर हुआ था विवाद
इसी दौरान एक युवक ने अपनी पसंद का गाना लगाने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि डीजे संचालक और उसके साथियों की ओर से ईंट-पत्थर बरसाए गए। हालात बिगड़ते देख परिवार के लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। रात को किसी तरह मामला शांत हुआ, लेकिन अगली शाम करीब 4 बजे हालात फिर बिगड़ गए।
आरोप था कि डीजे संचालक बाबू अपने 20-25 हथियारबंद साथियों के साथ घर में घुस आया और जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों के हाथों में तेजधार हथियार थे, जिससे घर में मौजूद महिलाएं और रिश्तेदार सहम गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी जान बचाई और किसी तरह वहां से निकल पाए। हमले में घर का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही थाना रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीसीआर टीम पहले ही मौके पर पहुंच चुकी थी और अब परिवार के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।