विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ईडी के सामने नहीं हुए पेश, जमीन घोटाले में फिर समन

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:49 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को ईडी के सामने ...और पढ़ें

ईडी के सामने फिर पेश नहीं हुए पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, कल फिर बुलाया।

ईडी के सामने फिर पेश नहीं हुए पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, कल फिर बुलाया।

HighLights

  1. अनुराग वर्मा सोमवार को ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

  2. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन।

  3. मोहाली रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में अनियमितताओं की जांच।

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) अनुराग वर्मा सोमवार को ईडी के सामने एक बार फिर पेश नहीं हुए।

बताया गया कि किसी जरूरी कार्य के कारण वे जालंधर नहीं आ पाए। इसके बारे में ईडी को सूचित कर दिया गया था। अब उन्हें नौ सितंबर को फिर से बुलाया गया है।

ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े एक मनी लांन्ड्रिंग मामले में उन्हें समन जारी कर सात सितंबर को पेश होने के निर्देश दिए थे। इससे पहले ईडी ने अनुराग वर्मा को 31 अगस्त को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा था।

यह मामला मोहाली स्थित ‘सनटेक सिटी’ और ‘एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में हुई कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन से जुड़ा हुआ है। ईडी द्वारा लगभग 348 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच की जा रही है।

जांच एजेंसी मुख्य रूप से इस बात की पड़ताल कर रही है कि निजी बिल्डरों को कथित तौर पर अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए जमीन के उपयोग में बदलाव की मंजूरी कैसे दी गई। प्रोजेक्ट्स के स्वीकृत लेआउट में गैर-कानूनी बदलाव करने की अनुमति देते समय किन सरकारी नियमों का उल्लंघन किया गया।