Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तानी दुल्हनिया को भारत सरकार ने दिया 45 दिन का वीजा, वाघा के रास्ते आज पहुंचेगी ससुराल

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 09:55 PM (IST)

    भारत सरकार ने कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है। वह कल सुबह वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत मे ...और पढ़ें

    पाकिस्तानी दुल्हनिया को भारत सरकार ने दिया 45 दिन का वीजा, Photo Jagran
    पाकिस्तानी दुल्हनिया को भारत सरकार ने दिया 45 दिन का वीजा, Photo Jagran

    जागरण संवाददाता, बटाला। भारत सरकार ने कराची निवासी अजमत इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानम को भारत का 45 दिन का वीजा दिया है। वह कल सुबह वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत में प्रवेश करेंगी। जहां उनके मंगेतर समीर खान और होने वाले ससुर अहमद कमाल खान यूसुफजई उनका स्वागत करेंगे समीर खान और उनके पिता यूसुफजई ने बताया कि में वे सोमवार को कोलकाता से कादियान आये हैं।

    वाघा के रास्ते भारत आएगी दुल्हन

    उन्होंने कहा कि वाघा बॉर्डर से वह आज श्री गुरु राम दास अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे। कुछ ही दिनों में समीर और जावेरिया खानम की शादी हो जाएगी, जिसके बाद जावरिया दीर्घकालिक वीजा के विस्तार के लिए आवेदन करेगा। 

    भारत ने दो बार वीजा देने से इनकार कर दिया था

    समीर खान ने कहा कि उनकी मंगेतर को भारत ने दो बार वीजा देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह सामाजिक कार्यकर्ता मकबूल अहमद वासी कादियान के संपर्क में आये। क्योंकि वे पहले भी कई पाकिस्तानी दुल्हनों को वीजा दिलाने में मदद कर चुके हैं। इस मामले में मकबूल अहमद ने उनकी काफी मदद की और उनके प्रयासों से उनके मंगेतर को भारत सरकार ने वीजा दे दिया। उन्होंने जावरिया खानम को वीजा देकर दोनों परिवारों को फिर से मिलाने में मदद करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया है।