विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरदासपुर में पत्नी का पादरी के साथ अवैध संबंध, चर्च में ही पति ने की पास्टर की गला रेतकर हत्या

Published: Thu, 08 Oct 2026 10:22 PM (IST)

बटाला के गांधी नगर कैंप में पादरी बलविंदर कुमार लाडी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी नरेश कुमार ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार। फोटो जागरण

HighLights

  1. बटाला में पादरी बलविंदर कुमार लाडी की गला रेतकर हत्या।

  2. आरोपी नरेश कुमार ने अवैध संबंधों के शक में वारदात की।

  3. पुलिस ने आरोपी को चार घंटे में गिरफ्तार किया, हथियार बरामद।

जागरण संवाददाता, बटाला (गुरदासपुर)। गांधी नगर कैंप के घर में बने चर्च के पादरी के साथ आरोपित की पत्नी के के अवैध संबंधों के शक के कारण पादरी की हत्या उसके ही घर में गला रेत कर कर दी गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपित को चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है।

गांधी नगर कैंप के एक घर में बने चर्च में वीरवार सुबह पास्टर बलविंदर कुमार लाडी का गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की खबर पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 40 वर्षीय बलविंदर कुमार लाडी की हत्या की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

मृतक के भाई महिंदरपाल और भतीजे सन्नी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे बलविंदर कुमार लाडी के घर पर दो आरोपित आए थे। उनमें से एक आरोपित नरेश कुमार ने ही तेजधार हथियार के साथ बलविंदर के गले पर वार किया। जिस कारण बलविंदर कुमार की सांस नली कटने से उसकी मौत हो गई।

परिवार का कहना है कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें आरोपित नरेश और दूसरा व्यक्ति जाते हुए नजर आ रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को बलविंदर कुमार लाडी की हत्या की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप है कि नरेश कुमार वसी गांधी कैंप ने किसी तेजधार हथियार के साथ बलविंदर लाडी की हत्या कर दी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जबकि मृतक के भाई महिंदरपाल के बयान पर आरोपित नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

जिसके बाद पुलिस थाना सिविल लाइन ने आरोपित नरेश कुमार को वीएमएस कॉलेज के पास से मात्र चार घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपित से हत्या में इस्तेमाल किया कटर भी बरामद कर लिया है।

अवैध संबंधों का शक बना हत्या का कारण- डीएसपी सिटी

डीएसपी सिटी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि गांधी कैंप के ही रहने वाले आरोपित नरेश कुमार की पत्नी बलविंदर पादरी के चर्च में जाया कारती थी। आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी के पादरी बलविंदर के साथ अवैध संबंध हैं।

जिस कारण आरोपित ने एक कटर के साथ वीरवार की सुबह करीब नौ बजे बलविंदर के घर जा कर गला रेत दिया। जिस दौरान बलविंदर घायल हो गया। जिसे बटाला सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन तब तक बलविंदर की मौत हो चुकी थी।

फिलहाल आरोपित को पुलिस थाना सिविल लाइन ने वारदात के चार घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित से पूछताछ चल रही है कि इस हत्या में उसके साथ क्या कोई और भी आरोपित शामिल था। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया कटर बरामद कर लिया है।

गले पर तेजधार हथियार के साथ वार

मृतक ने अपने घर में ही चर्च बनाया हुआ था और उसी में पादरी था और एकेला ही रहता था। जबकि उकसी पत्नी और दो बच्चे अलग रहते हैं। मृतक बलविंदर कुमार लाड़ी अपनी पत्नी के साथ काफी समय से अलग रह रहा था।

जबकि बलविंदर कुमार के गले पर तेजधार हथियार के साथ वार किया गया था। जिस कारण पादरी बलविंदर गंभीर घायल हो गया था। घायल हालत में बलविंदर का इलाज सिविल अस्पताल में किया गया लेकिन आधे घंटे बाद इलाज के दौरान बलविंदर की मौत हो गई।

बटाला में पादरी की गला रेतकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में आरोपी गिरफ्तार