यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurdaspur Crime: पिस्तौल के बल पर युवती से स्कूटी-मोबाइल लूटकर फरार, शादी का झांसा देकर लड़की को भगाने के खिलाफ केस दर्ज
गुरदासपुर में (Gurdaspur News) दो अलग-अलग मामले सामने आए। पहले केस में गांव कोटली शाहपुर के पास से मोटरसाइकिल सवार लुटेरे युवती से स्कूटी और मोबाइल फ ...और पढ़ें

HighLights
- पिस्तौल के बल पर युवती से स्कूटी-मोबाइल लूटकर फरार
- दो मोटरसाइकिलों पर चार अज्ञात बदमाश
- शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का केस दर्ज
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर।(Punjab Crime News) गांव कोटली शाहपुर के पास से मोटरसाइकिल सवार लुटेरे युवती से स्कूटरी और मोबाइल फोन लूट कर ले गए। थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कंवलदीप कौर पुत्री अवतार सिंह निवासी नरपुर थाना सदर ने बताया कि वह अपने भाई मनजोत सिंह के साथ स्कूटरी पर सवार होकर कलानौर रोड की तरफ जा रही थी।
दो मोटरसाइकिलों पर चार अज्ञात बदमाश
शाम करीब 4 बजकर 15 मिनट पर जब हरपाल सिंह निवासी कोटली शाहपुर के खेतों के पास पहुंची तो वहां पर दो मोटरसाइकिलों पर चार अज्ञात लोग खड़े थे। आरोपितों ने स्कूटरी के आगे आकर उन्हें रोक लिया।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Crime: पटाखा व्यापारी से 4:30 लख रुपए की लूट, 6 लुटेरों ने घटना को दिया अंजाम; पुलिस ने दर्ज किया केस
डरा-धमका स्कूटरी और मोबाइल फोन लूटकर फरार
इस दौरान एक आरोपित ने पिस्तौल निकाल लिया और डरा-धमका कर उसकी स्कूटरी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपित का मोबाइल फोन मौके पर ही गिर गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का केस दर्ज
वहीं दूसरे मामले में गुरदासपुर थाना(Punjab Police) पुराना शाला की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाने के तहत आते गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी गांव के पास ही एक फैक्टरी में काम करती है। वह रोजाना की तरह सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।
काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हें पूरा यकीन है कि उनकी बेटी को आरोपित मुकेश कुमार निवासी जेल रोड शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

