यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लूटपाट करने आए लुटेरों पर धुरंधर महिलाओं ने बोला धावा, लाठियों से की पिटाई; हथियार छोड़ मौके से फरार बदमाश
गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में माथा टेकने जा रही कुछ महिलाओं पर चार युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास किया गया। हालांकि महिलाओं ने हिम्मत ...और पढ़ें

HighLights
- माथा टेकने जा रही महिलाओं पर लुटेरों ने किया लूट का प्रयास।
- लाठियों से पीटकर लुटरों को मार भगाया।
- डर के मारे हथियार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए लुटेरे।
बटाला, संवाद सूत्र। शुक्रवार सुबह तड़के चार बजे गुरुद्वारा श्री कंध साहिब (Shri Kandha Sahib) में माथा टेकने जा रही कुछ महिलाओं पर चार युवकों ने तेजधार हथियार दिखाकर लूटने का प्रयास (Robbers Trying to Loot) किया गया। हालांकि महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरों पर धावा बोल दिया। जिसके बाद महिलाओं ने लुटेरों को जमीन पर गिरा दिया और लाठियों से पीटना (Womens Beat Robbers With Lathi) शुरु कर दिया। जिससे घबराकर लुटेरे वहां से फरार हो गए। जबकि अपने हथियार मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए।
माथा टेकने जा रही थी महिलाएं
बटाला के शास्त्री नगर निवासी पीड़ित कमलजीत कौर ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने जा रही थी। आरआर बावा कॉलेज के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने उसे रास्ते में रोका लिया और उन पर हमला कर दिया। जब युवक उनकी ओर बढ़े तो एक महिला ने उन पर लाठी से हमला कर दिया।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
लुटेरों ने तेजधार हथियार मारने की कोशिश की, मगर महिलाओं ने लुटेरों का सामना किया और उन्हें जमीन पर गिरा लिया। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है।

