गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान था सरकारी स्कूल का शिक्षक, नहर में कूदकर की आत्महत्या
सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां के शिक्षक गुरप्रीत सिंह ने एसआइआर ड्यूटी से परेशान होकर गुरदासपुर में नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें
-1783418498525_m.webp)
एसआइआर ड्यूटी से परेशानी सरकारी स्कूल के शिक्षक ने नहर में कूदकर दी जान (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां में पढ़ाने वाले शिक्षक ने सोमवार को भट्टियां पुल के पास नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही इलाके के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार, शिक्षक गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह, निवासी सल्लोपुर, सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां में कार्यरत थे। नहर में कूदने से पहले उन्होंने अपने एक साथी शिक्षक को फोन करके बताया कि वह गांव की नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रहे हैं।
साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह, सिमरन सिंह तथा गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने सोमवार सुबह गुरप्रताप सिंह को फोन किया और कहा कि वे भट्टियां नहर के पास खड़े हैं, उनकी गाड़ी पास में खड़ी है जिसमें उनका सारा सामान रखा है। वह एसआईआर में ड्यूटी से बहुत दुखी हो चुके हैं।
फोन के दौरान उन्होंने गुरप्रताप सिंह से एसआईआर के बारे में बातचीत भी की। गुरप्रताप सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने अंत में कहा कि वह इस मसले से बहुत तंग आ चुके हैं और उनसे यह कार्य जल्दी पूरा नहीं हो पा रहा है।
खबरें और भी
इस बोझ से वह अत्यधिक परेशान हैं, और यह कहते हुए उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से सर्च आपरेशन जारी है।