गुरदासपुर में हादसा, नहर में पैर फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत
धारीवाल में नहर में हाथ धोते समय पैर फिसलने से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। ...और पढ़ें
-1783165451031_m.webp)
नहर में पैर फिसलने से युवक की दर्दनाक मौत। फाइल फोटो
HighLights
धारीवाल नहर में हाथ धोते समय हादसा।
पैर फिसलने से युवक की डूबकर मौत।
मृतक मानसिक रूप से परेशान था।
संवाद सूत्र, धारीवाल (गुरदासपुर)। धारीवाल शहर के मध्य से गुजरती नहर में हाथ धोने के दौरान पैर फिसलने से युवक की डूबने से मौत हो गई। राहगीरों ने कड़ी मेहनत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। एएसआइ हरजिंदर सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर घटना की जांच की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक युवक मानसिक रूप से परेशान था और नहर में हाथ धोते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में बह गया।
लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचाव न हो सका। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बलविंदर मसीह उर्फ सोनू निवासी गांव भोजराज के रूप में हुई है, जो हाल ही में बटाला में किराए पर रह रहा था।
मृतक के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे बलविंदर मसीह का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते और न ही कोई कार्रवाई करवानी है। एएसआइ हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी सुनैना मौके पर पहुंच रही है और उसके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।