विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे के प्रेम संबंध का बदला लेने के लिए सरपंच की पत्‍नी से रेप

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Fri, 23 Dec 2016 03:59 PM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर जिले के एक गांव में अकाली सरपंस के बेटे का एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। इसका बदला लेने के लिए महिला के परिजनाें ने युवक की मां को अगवा कर उससे दुष्‍कर्म किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, फिरोजपुर। बेटे के प्रेम संबंध की भारी कीमत उसकी मां को चुकानी पड़ी। बेटे का प्रेम संबंध था उसके परिजनों ने उसकी मां को अगवा कर लिया और हवस का शिकार बना दिया। पीडि़त महिला अकाली सरंपच की पत्नी है। पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने थाना कुलगढ़ी थाने मे दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। इससे पहले उसके अपहरण का केस दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि 19 दिसंबर को एक गांव के अकाली सरपंच ने पुलिस को अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पढ़ें : स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

शिकायत में उसने कहा था कि 19 दिसंबर को मोगा जिले के गांव कहाडें वाला के बेअंत सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरमेल सिंह व अन्य 13-14 लोग उनके घर में घुस आए और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर उठा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पढ़ें : फोन पर पत्नी को बोला हैप्पी बर्थ डे और फिर कर ली खुदकुशी

पुलिस की स्पेशल टीम ने 21 दिसंबर को संगरूर जिले के अंतर्गत पड़ते गांव ढडरियांवाला से अपहरणकर्ता जोगिंदर सिंह उर्फ भोला आैर शरणजीत कौर के पास से अगवा महिला को बरामद किया। आरोपियों से 12 बोर की राइफल व स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद हुई है।

दरसल, सरपंच के बेटे का प्रेम संबंध पल्लेके थाना के मल्लावाला की एक महिला से हो गया। महिला की शादी मोगा के कहाड़ेवाला गांव के बेअंत सिंह के बेटे जोगिंदर सिंह के साथ हुई थी। महिला छह महीने पहले मायके आ गई। महिला बाद में सरंपच के बेटे के साथ रहने लगी।

पढ़ें : पत्नी की हत्या कर पति बच्चों से बोला सॉरी, कहा मजबूरी में किया ऐसा

इसके बाद महिला के ससुर जोगिंदर सिंह, पति बेअंत सिंह व पिता गुरमेल ने अन्य लोगों के साथ सरपंच के घर पर हमला कर दिया। महिला के न मिलने पर वे युवक की मां को उठा ले गए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।