Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खाकी पर लगा दाग: सिपाही ही निकला बाइक चोर, साथियों समेत गिरफ्तार; जिस थाने में था तैनात वहीं दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:09 AM (IST)

    फिरोजपुर में एक पुलिस सिपाही को अपने दो साथियों के साथ बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह थाने के माल मुकदमा परिसर से मोटरसाइकिलें चुराकर ...और पढ़ें

    मामले की जांच में जुटी पुलिस। फाइल फोटो

    मामले की जांच में जुटी पुलिस। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सिपाही एकजोत कंबोज साथियों संग बाइक चोरी में गिरफ्तार।

    2. थाने के माल मुकदमा परिसर से चुराता था मोटरसाइकिलें।

    3. तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, विभागीय जांच भी शुरू।

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। थाना गुरुहसहाय में तैनात सिपाही को पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में नामजद किया है। आरोपित साथियों के साथ मिलकर थाने के माल मुकदमा परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करके बेचता था। पुलिस ने मामले में आरोपित के दो साथियों को भी नामजद किया है।

    आरोपितों की पहचान सिपाही एकजोत कंबोज निवासी गांव तिरपालके थाना अमीर खास, जिला फाजिल्का, जसप्रीत सिंह निवासी अहमद ढंडी, लविश निवासी बाजेके के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार नौ अगस्त की रात करीब सवा एक बजे थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि उक्त तीनों आरोपित थाना गुरुहरसहाय के अहाते में रखे माल मुकदमा की मोटरसाइकिलें चोरी कर बेच रहे हैं और चोरी की दो मोटरसाइकिलें बेचने गुरुहरसहाय की ओर आ रहे हैं।

    इस आधार पर पुलिस ने पुल नहर गांव मोहन के उताड़ के पास नाकाबंदी कर आरोपितों को काबू कर लिया। आरोपित पुलिसकर्मी वर्तमान में प्रोबेशन अवधि में था। उसके पिता की मृत्यु के बाद उसे पुलिस विभाग में भर्ती किया गया था।

    अब उसके खिलाफ जांच भी शुरू कर दी गई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आरोपित सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर अब तक कितनी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। डीएसपी गुरुहरसहाय तजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों से अब तक चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं।

    खबरें और भी

    चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी और आरोपितों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि थाना परिसर में माल मुकदमा के तौर पर खड़ी मोटरसाइकिलों तक आरोपितों की पहुंच कैसे हुई और इस पूरी वारदात में विभाग के भीतर से किसी अन्य व्यक्ति ने तो मदद नहीं की।