Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरा प्रेमी, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू किया जांच

    Updated: Fri, 08 May 2026 04:09 PM (IST)

    अबोहर में एक 22 वर्षीय युवती ने गांव के फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस से न्याय और युव ...और पढ़ें

    पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरा प्रेमी।

    पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकरा प्रेमी।

    HighLights

    1. फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

    2. पांच साल तक युवती को भगाकर शारीरिक संबंध बनाए

    3. युवक अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा, पीड़िता ने न्याय मांगा

    संवाद सहयोगी, अबोहर। सदर थाना के अंतर्गत आते एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने गांव के ही फौजी युवक पर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने व पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं।

    पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपित ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है व अन्य लड़की के साथ शादी कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से उसकी शादी उक्त युवक से करवाने की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

    पीड़िता ने बताया कि 32 वर्षीय फौजी युवक पांच साल पहले उसे घर से शादी का झांसा देकर भगा ले गया और चार साल उसे बठिंडा में किराये के कमरे में रखा, जहां उसे ग्यारहवीं और बारहवीं की पढाई करवाई। इस दौरान जब युवक ड्यूटी से छुट्टी पर आता तो उससे शारीरिक संबंध बनाता और उसके साथ ही रहता।

    पीड़िता के अनुसार पिछले एक साल से युवक ने उसे अबोहर में एक पीजी में रखा था और एक प्राइवेट कालेज में बीए में एडमिशन भी करवाई। दो दिन पहले उसे पता चला कि युवक का किसी अन्य लड़की के साथ विवाह किया जा रहा है। इस संबंधी जब पंचायत के पास गई तो परिवार द्वारा उन्हें पैसे लेकर बात रफा-दफा करने का आफर दिया गया।