विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुटेरी निकली PCS दुल्हन! पहले आप नेता को प्रेम-जाल में फंसाया, शादी के बाद सोने-चांदी जेवर लेकर हुई फरार

Published: Tue, 06 Oct 2026 11:43 AM (IST)

सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

फतेहगढ़ साहिब में ब्लॉक समिति सदस्य के साथ शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी।

फतेहगढ़ साहिब में ब्लॉक समिति सदस्य के साथ शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी।

HighLights

  1. सरहिंद चेयरमैन अमरिंदर सिंह ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया

  2. पत्नी मनविंदर कौर को फर्जी पीसीएस अधिकारी बताया गया

  3. वह तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। थाना फतेहगढ़ साहिब की पुलिस ने सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन और ब्लॉक समिति सदस्य अमरिंदर सिंह की शिकायत पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, गलत जानकारी देने और जालसाजी के आरोप में एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयानों में गांव मंडोफल के रहने वाले शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत मनविंदर कौर को अविवाहित, उसकी गलत उम्र बताकर और उसे पीसीएस अफसर के रूप में पेश किया।

झूठ बोलकर करवाई शादी

इस झूठे दावे और धोखे में रखकर उसका विवाह अमरिंदर सिंह के साथ 10 फरवरी 2026 को करवा दिया गया। शादी के कुछ समय बाद अमरिंदर सिंह को जब संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की पड़ताल की, जिसमें सच्चाई सामने आई।

जांच में पता चला कि मनविंदर कौर पहले से ही तलाकशुदा है, उसका एक बच्चा भी है और वह किसी भी सरकारी पद या पीसीएस अधिकारी के रूप में कार्यरत नहीं है।

असली पहचान छिपा की शादी

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने असली पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि छुपाकर उसके साथ बड़ी धोखाधड़ी की है। अमरिंदर सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमरिंदर सिंह की पत्नी मनविंदर कौर (पत्नी),तरलोचन सिंह (भाई),अमरजीत कौर (माता),नरेंद्र सिंह (ताऊ का लड़का),रुपिंदर कौर (भाभी),सुखमंदर सिंह राणा (पूर्व सरपंच) जिला तरनतारन के थाना भिक्खीविंड स्थित गांव सुरसिंह के निवासियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।

सोने-चांदी के गहने लेकर हुई फरार

आप नेता अमरिंदर सिंह के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद महिला घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। अमरिंदर सिंह का आरोप है कि शादी से पहले उनसे सारी सच्चाई छिपाई गई थी। ये सब उन्हें लूटने का प्लान था। 

यह भी पढ़ें- CBI जांच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची पंजाब सरकार, ट्रांसफर-पोस्टिंग और टेंडर से जुड़ा मामला गरमाया