Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सरहिंद मंडी पहुंचे मंत्री कटारूचक, गेहूं खरीद पर बड़ा अपडेट, भुगतान और बारदाने को लेकर दिया साफ संदेश

    Updated: Mon, 20 Apr 2026 01:22 PM (IST)

    पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारूचक ने सरहिंद मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा लिया। सरकार ने 122 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य रखा, भुगतान और बारदाने ...और पढ़ें

    सरहिंद अनाज मंडी का दौरा करते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक

    सरहिंद अनाज मंडी का दौरा करते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक

    HighLights

    1. मंत्री कटारूचक ने सरहिंद मंडी में गेहूं खरीद का निरीक्षण किया।

    2. किसानों को 1818 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

    3. बारदाने की कमी पर अंतरराष्ट्रीय तनाव को कारण बताया।

    जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक इन दिनों प्रदेश की अनाज मंडियों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी के तहत वे आज फतेहगढ़ साहिब जिले की सरहिंद अनाज मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने गेहूं की खरीद के लिए किए गए सरकारी प्रबंधों का निरीक्षण किया और किसानों व अधिकारियों से बातचीत की।

    मंत्री कटारूचक ने बताया कि इस बार पंजाब सरकार ने 122 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने ताजा आंकड़ों की जानकारी देते हुए कहा अब तक राज्य की मंडियों में लगभग 39 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है।इसमें से करीब 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी की जा चुकी है।
    किसानों को भुगतान की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है और अब तक 1818 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

    यह भी पढ़ें- बेअदबी पर कानून के बाद नई जांच प्रक्रिया जारी..., जाने कैसे मास्टरमाइंड तक पहुंचेगी पंजाब पुलिस?

    बारदाने की कमी और गुणवत्ता पर स्पष्टीकरण

    मंडियों में पुराने या खराब बारदाने (बोरियों) की शिकायतों पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेष रूप से अमेरिका-ईरान तनाव के कारण नए बारदाने की आपूर्ति में कुछ कमी आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी वजह से कुछ स्थानों पर पुराने बारदाने का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन यह पूरी तरह से मानकों के अनुरूप है। उन्होंने दाव किया कि कहीं भी घटिया गुणवत्ता वाला बारदाना नहीं भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू का नया अंदाज वायरल, काला कुर्ता पहने पंजाबी गीत गबरू पर दिखाया देसी स्वैग

    किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

    मंत्री लाल चंद कटारूचक ने दोहराया कि पंजाब सरकार किसानों के एक-एक दाने की खरीद के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि खरीद सीजन सुचारू रूप से चल रहा है और मंडियों में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों पर खरी उतरी है और किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में एक बार फिर धमकी; कंट्रोल रूम पर आया मैसेज 'कॉलेज को बम से उड़ा देंगे', पुलिस अलर्ट