विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विजय सांपला बने पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Updated: Fri, 08 Apr 2016 09:30 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को पंजाब कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति कमल शर्मा के स्‍थान पर की गई है। सांपला दलित समुदाय से हैं।

News Article Hero Image

चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला काे भाजपा की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है। वह कमल शर्मा का स्थान लेंगे। सांपला को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांंपला को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने राज्य मे दलित कार्ड खेला है।

सांपला राज्य के होशियारपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें राज्य भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। कमल शर्मा नशा तस्करी के मामले में पिछले दिनों निशाने पर रहे थे, इसलिए राज्य भाजपा नेतृत्व में परिर्वतन तय माना जा रहा था।

राज्य में दलिताें की आबादी करीब 30 फीसदी है। इस कारण सभी दलों की इस वोट बैंक पर निगाहें हैं। भाजपा ने भी दलितों को नजर में रखकर दलित नेता विजय सांपला को कमान सौंपी है। भाजपा ने शुक्रवार को पांच राज्यों के नए प्रदेश प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा की। यह नियुक्ति दलितों को साधने की भाजपा की रणनीति मानी जा रही है।

विजय सांपला को जालंधर में उनके घर पर समर्थकों ने कंधे पर उठा लिया।

सांपला की नियुक्ति पर उनको समर्थकाें में खुशी छा गई। जालंधर में उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी। जालंधर सहित अन्य जगहों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं और लड्डू बांटे।