विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Inauguration: दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए रामलला, ट्राइसिटी में गूंजा सिर्फ राम नाम; मंदिरों में हुआ सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन

Updated: Mon, 22 Jan 2024 02:16 PM (IST)

Ram Mandir Inauguration राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हो गया। पूरे देश ने रघुनाथ का स्वागत किया। ट्राइसि ...और पढ़ें

दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए रामलला, ट्राइसिटी में गूंजा सिर्फ राम नाम
दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए रामलला, ट्राइसिटी में गूंजा सिर्फ राम नाम

HighLights

  1. दिव्य स्वरूप में विराजमान हुए रामलला, विराजमान हुए रामलला
  2. मंदिरों में हुआ सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन
  3. ट्राइसिटी में बंद रहे स्कूल, कॉलेज और दुकानें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Ram Mandir Inauguration: 500 सालों से अधिक का इंतजार आज खत्म हो गया। अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर में भगवना श्री राम मंदिर विराज गए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम संपन्न हो गया।

पूरे देश ने रघुनाथ का स्वागत किया। ट्राइसिटी में भी राम मंदिर का भव्य स्वागत किया गया। चारों ओर राममय माहौल नजर आया।

सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन से राममय हुआ ट्राइसिटी

अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर ट्राईसिटी राममय हो चुका है। प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ने के लिए शहर भर में सीधा प्रसारण दिखाने का इंतजाम किया गया है। शहर के मंदिरों और बाजारों में विशेष एलसीडी लगाई गई है जहां पर सीधा प्रसारण दिखाया जा रहा है।

शहर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिरों में एलसीडी के अलावा सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन आयोजित किए गए है। इसी प्रकार से सार्वजनिक स्थानों पर लंगर का आयोजन किया जा रहा है।

ट्राइसिटी में बंद रहे स्कूल, कॉलेज और दुकानें

प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्राईसिटी में 300 से भी ज्यादा स्थानों पर आयोजन हो रहा है जिसमें भक्त जुड़े हुए है। शहर की ज्यादातर दुकानें और काम पूरी तरह से बंद रखे गए है।

प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर यूटी प्रशासन ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है जिसके बाद शहर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यलयों को बंद रखा गया है।

यह भी पढ़ें-  अद्भुत कलाकारी: मुस्लिम कलाकर ने सोने की अंगूठी पर बनाया राम मंदिर, देखने वाले भी रह गए हैरान; जानें गोल्ड रिंग की कीमत?

ट्राइसिटी में कारसेवकों को किया गया सम्मानित

प्राण प्रतिष्ठा के लिए शहर के विभिन्न मंदिरों में दीप माला के अलावा सम्मान समारोह तय किया गया है। शाम को शहर के मंदिरों में भगवान राम के स्वागत के लिए दीपमाला करने के साथ 1992 बाबरी मस्जिद घटनाक्रम में शामिल होने वाले कार सेवकों को सेक्टर-24 स्थित शिव मंदिर में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान पाने वाले 27 कारसेवक ट्राईसिटी के रहने वाले है।

यह भी पढ़ें- लव-कुश की जन्मभूमि में गूंजेगा राम-नाम, वाल्मीकि आश्रम में उत्‍सव का माहौल; इन स्‍पेशल कार्यक्रमों से भक्तिमय होगा अमृतसर