विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: राज्‍य में ठंड ने दी दस्‍तक, बदलते मौसम ने बढ़ाए गले के इंफेक्‍शन के मरीज; जानिए आज का तापमान

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Fri, 20 Oct 2023 07:33 AM (IST)

Punjab Weather Today पंजाब में मौसम के मिजाज बदल चुके हैं। अब मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। वहीं तापमान में गिरावट आने से वायरल बुखार और जुकाम के ...और पढ़ें

राज्‍य में ठंड ने दी दस्‍तक, बदलते मौसम ने बढ़ाए गले के इंफेक्‍शन के मरीज
राज्‍य में ठंड ने दी दस्‍तक, बदलते मौसम ने बढ़ाए गले के इंफेक्‍शन के मरीज

HighLights

  1. मौसम परिवर्तन के साथ ही सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, मलेरिया के मरीजों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है।
  2. आज आमतौर पर मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
  3. गले में हल्के दर्द और खराश के बाद तेज असहनीय दर्द से मरीज करहाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। राज्‍य में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया है। रात को सर्दी महसूस हो रही है। आज आमतौर पर मौसम साफ रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। तापमान में गिरावट आने से वायरल बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है। तापमान की बात करें तो आज का न्‍यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 30 दर्ज किया गया।

बदलते मौसम में अब गले के इंफेक्शन ने बढ़ाया दर्द

मौसम परिवर्तन के साथ ही सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, मलेरिया के मरीजों की संख्या में तो इजाफा हुआ ही है। इस वर्ष गले में इंफेक्शन के मरीज भी सामने आ रहे हैं। गले में हल्के दर्द और खराश के बाद तेज असहनीय दर्द से मरीज करहाते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। यह दर्द बढ़ते-बढ़ते लोगों को बुखार तक का दंश देकर जा रहा है। सात से आठ दिन तक लगातार उपचार के बावजूद गले में खराश और दर्द ठीक होने का नाम नहीं ले रहा।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पंजाब में होने लगा ठंडक का अहसास, सुबह-शाम के तापमान में आई गिरावट

मरीज खाना गले से नहीं उतार पा रहे

दर्द अहसनीय होने से मरीज खाना तक गले नहीं उतार पा रहे हैं। चिकित्सकों की मानें तो ऋतु परिवर्तन के साथ रोगियों की तादात अपेक्षाकृत अधिक बढ़ रही हैं और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ने की संभावना है। गले में इंफेक्शन से ग्रस्त मरीजों में प्रारंभिक चरण में बार-बार गला सूखता है और पानी पीने की इच्छा होती है।

इसके बाद एक-दो दिन में गले में दर्द बढ़ने के साथ ही पूरा गला पकड़ जाता है और मरीज को बुखार आ जाता है। शरीर टूटन शुरू हो जाता है। मरीज का दर्द इतना बढ़ जाता है कि मरीज को अस्पताल में एडमिट होकर हाई-एंटीबायटिक दवा, इंजेक्शन और ड्रिप तक चढ़ानी पड़ रही हैं।

गांवों में बढ़े हैं मरीज

शहर सहित जिले भर में जानलेवा डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में लोग गले में इंफेक्शन से शुरू हुए बुखार को डेंगू के लक्षण मान कर बाजार में एक से डेढ़-डेढ़ हजार रुपये खर्च कर वायरल, सीबीसी, मलेरिया पीवी-पीएफ और डेंगू की जांचे करवा रहे हैं।

रिपोर्ट आने के बाद भी मरीजों का दर्द कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि गले में इंफेक्शन का सामान्य रोग भी इस बार दो से तीन हजार रुपये की दवा खाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है। गले में इंफेक्शन के मरीज शहर के साथ ही गांवों में भी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में रोजाना साथ सटे आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार

ऐसे करें उपचार

-पानी को गर्म करके पीएं

-ठंडी तासीर की खाद्य

-पेय पदार्थों का त्याग करें।

-रात्रि पर मास्क का उपयोग करें।

-चेहरे पर मास्क का उपयोग करें

-गर्म पानी में थोड़ी हल्दी और नमक डालकर गरारे करें।

-चेहरे को धूल से बचाएं मौसम

परिवर्तन के साथ ही वायरल बढ़ रहा है। गले में इंफेक्शन के मरीज अधिक आ रहे हैं। मौसम बदलते ही रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। घर में एक भी मरीज में लक्षण सामने आते हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। -एसएमओ, डा सुनील चांद