नए साल पर पंजाब पुलिस दे रही VVIP ट्रीटमेंट, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई शर्तें; पोस्टर वायरल
पंजाब पुलिस ने नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर सख्त चेतावनी जारी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया गया कि जश्न के दौरान शराब पीकर गाड़ी ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस ने नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर सख्त चेतावनी जारी की (फोटो: जागरण)
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। नए साल 2026 के स्वागत के उत्साह के बीच पंजाब पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जश्न के नाम पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
31 दिसंबर की रात पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक विशेष पोस्ट की। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने, सड़कों पर झगड़े और जनता की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पंजाब पुलिस के आधिकारिक X हैंडल से 29 दिसंबर को पोस्ट किए गए इस संदेश में कहा गया है, "जश्न मनाओ, लेकिन उल्लंघन मत करो। पुलिस ने लिखा कि 'जश्न मनाएं, नियमों का उल्लंघन न करें।'
शराब पीकर गाड़ी चलाना, सड़कों पर लड़ाई-झगड़ा करना या सार्वजनिक शांति भंग करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब पुलिस आपके नएसाल को सुरक्षित और शांतिपूर्ण रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर आपको कोई परेशानी दिखे या तत्काल मदद की जरूरत हो, तो संकोच न करें 112 डायल करें। आपकी सुरक्षा हमारा नव वर्ष का संकल्प है।'
31st December | New Year’s Eve Alert
Celebrate, don’t violate.
If anyone is drinking & driving, fighting on streets, or any disturbance to public peace will not be tolerated.#PunjabPolice is fully prepared to keep your #NewYear safe and peaceful. If you spot trouble or need… pic.twitter.com/7RiQINS378
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) December 29, 2025
इस पोस्ट के साथ एक आकर्षक पोस्टर भी लगाया गया जिसमें ह्यूमर के साथ सख्त संदेश दिया गया। जिसमें व्यंग्यात्मक तरीके से लिखा हुआ था कि "स्पेशल ऑफर्स" जैसे पुलिस स्टेशन में फ्री एंट्री और उल्लंघनकर्ताओं के लिए स्पेशल ट्रीटमेंट का जिक्र था। यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और 78 हजार से अधिक व्यूज के साथ लोगों का ध्यान खींचा।