विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: धान का रकबा घटने से मिलेगा पराली का हल, वित्तायुक्त ने कपास समेत इन फसलों की खेती की अपील की

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Updated: Tue, 21 Nov 2023 06:30 AM (IST)

पंजाब में पराली जलाने के निस्ताकरण को लेकर वित्तायुक्त विकास केएपी सिन्हा का बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि धान का रकबा घटने से मिलेगा पराली का हल ...और पढ़ें

धान का रकबा घटने से मिलेगा पराली का हल।
धान का रकबा घटने से मिलेगा पराली का हल।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्य में पराली जलाने के निस्ताकरण को लेकर वित्तायुक्त विकास केएपी सिन्हा ने कहा बड़े स्तर पर धान के अधीन रकबे को कम किए बिना पराली निस्तारण का हल नहीं मिलेगा। कपास और मक्की जैसी फसलों पर किसानों को फिर से लगाना होगा।

भाकियू ने साधा निशाना

जैसा कि पहले होता था। इसके लिए उन्हें धान के बराबर या उससे अधिक आमदनी देने की जरूरत है। सरकार इस पर काम कर रही है। उधर, भाकियू आजाद के राज्य नेता दिलबाग सिंह हरीगढ़, जसविंदर सिंह, राज्य महिला नेता बलजीत कौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जहां कृषि कानूनों के समय किए वादे पूरे नहीं किए। वहीं, पंजाब सरकार भी केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

वसूले जा रहे हैं जुर्माने 

पंजाब में किसानों पर पराली जलाने की आड़ में केस करके जुर्माने वसूले जा रहे हैं। यहीं नहीं किसानों के असलहे के लाइसेंस रद करने, सब्सिडी बंद करने, लाल एंट्री करने सहित पासपोर्ट पर वीजा न देने जैसे एलान किए जा रहे हैं। सरकार को भी उनकी मजबूरी को समझना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः India squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार संभालेंगे कमान; संजू सैमसन को नहीं मिली जगह