Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Punjab Exit Poll Result 2024: पंजाब में मिले-जुले नतीजे, कौन मारेगा बाजी? यहां देखें सटीक एग्जिट पोल

Punjab Exit Poll Result 2024: पंजाब की 13 सीट और चंडीगढ़ सीट पर आज मतदान हुए। पंजाब की 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। आप, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुख्‍य मुकाबला है। वहीं एग्जिट पोल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। एग्जिट पोल में किसी जीत हो सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

By Himani Sharma Sat, 01 Jun 2024 09:51 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम चरण आज समाप्‍त हो गया है। पंजाब की 13 सीटों और चंडीगढ़ सीटा पर आज यानी 1 जून को मतदान हुए। अब चुनाव का शोर गुल थम गया है। इसके साथ ही सबकी नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। मतदान के बाद एग्जिट पोल एक सर्वे होता है। इसमें मतदान के नतीजों की एक झलक भी देखने को मिल जाती है। हालांकि, ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। चार जून को परिणाम के बाद ही सटीक नतीजे सामने आएंगे।

1 Jun 20249:51:41 PM
चंडीगढ़ में कांग्रेस की पकड़ मजबूत

 आजतक के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में कांग्रेस को 1 सीट मिली है। 

1 Jun 20248:50:20 PM
पंजाब में अकाली दल को झटका

एबीपी न्यूज-सीवोटर एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में भाजपा को 21 फीसदी, कांग्रेस को 33 फीसदी, आप को 24 फीसदी और अकाली दल को 22 फीसदी वोट मिलने की संभावना बनी हुई है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 1-3, कांग्रेस को 6-8, आम आदमी पार्टी को 3-5 और अकाली दल को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।

1 Jun 20248:26:08 PM
पंजाब में एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस आगे

आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा को दो से चार, कांग्रेस को 7 से 9, अकाली दल को 2 से 3, आप को दो और अन्‍य को 1 सीट मिलने की संभावना है।

1 Jun 20248:07:58 PM
भाजपा और कांग्रेस को मिल रही चार-चार सीटें

न्‍यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार भाजपा को चार, कांग्रेस को चार, आम आदमी पार्टी को दो और अन्‍य को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

1 Jun 20248:04:53 PM
एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को फायदा

रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल (Matrize Exit Poll) के अनुसार पंजाब में आप को तीन से छह सीटें मिलने की संभावना बनी हुई है। कांग्रेस को तीन और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिल सकती है।

1 Jun 20247:55:13 PM
एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार

एग्जिट पोल पर गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। उन्‍हेंने कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहें, इंडी गठबंधन सरकार बनाएगा। जाति के आधार पर वोट मांगना देश के लिए खतरनाक है।

#WATCH | Punjab: On Exit Polls, Congress candidate from Gurdaspur, Sukhjinder Singh Randhawa says, "Whatever the exit polls say, INDIA alliance will form the government... Asking for votes based on caste is dangerous for the country..." pic.twitter.com/YtP9lspMou

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20247:41:00 PM
पंजाब में मिले जुले एग्जिट पोल के नतीजे

इंडिया टीवी के अनुसार पंजाब में मिले जुले नतीजे सामने आ रहे हैं। आप को दो से चार सीट, भाजपा को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और शिरोमणि अकाली दल को एक से तीन सीटें मिल रही हैं।

1 Jun 20247:07:25 PM
बठिंडा में बिना किसी हिंसा के पूरा हुआ मतदान: एडीजीपी बठिंडा

बठिंडा में लोकसभा चुनावों पर बठिंडा रेंज के एडीजीपी एसपीएस परमार ने कहा कि बठिंडा और मानसा में बिना किसी घटना के मतदान हुआ। हिंसा की एक भी घटना की सूचना नहीं मिली है। लोग सहयोग कर रहे हैं और वे बड़ी संख्या में मतदान करने आ रहे हैं। वहीं मतगणना, ईवीएम लाने और परिणामों की घोषणा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

#WATCH | Bathinda, Punjab: On Lok Sabha polls, ADGP Bathinda Range, SPS Parmar says, "An incident-free polling process took place in Bathinda and Mansa...Not even a single incident of violence has been reported...People are cooperating and they are coming in large numbers to… pic.twitter.com/N9wA6LjpsL

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20246:49:30 PM
Punjab Exit Poll Live: पंजाब की सभी सीटों पर मतदान खत्‍म

पंजाब में मतदान खत्‍म हो गए हैं। भाजपा ने पहली बार सभी सीटों पर अकेला चुनाव लड़ा। वहीं इस बार अकाली दल ने भी अकेला चुनाव लड़ा।

1 Jun 20246:04:58 PM
Punjab Lok Sabha Exit Poll Result 2024: चंडीगढ़ में 62 प्रतिशत वोटिंग

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 62 प्रतिशत मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों में परिणाम होगा साफ। 

1 Jun 20246:01:35 PM
पंजाब में पांच बजे तक 55.20 प्रतिशत मतदान

पंजाब में पांच बजे तक 55.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे होंगे शुरू।

1 Jun 20245:33:17 PM
क्‍या है ओपिनियन पोल?

ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे होता है, लेकिन ये एग्जिट पोल से बिल्‍कुल अलग होता है। इसमें चुनाव से पहले मतदाताओं से उनके विचार पूछे जाते हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे चल रही है। जनता से राजनीतिक दलों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली जाती है।

1 Jun 20245:33:00 PM
क्‍या है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदान के बाद होने वाला एक सर्वे होता है। इसमें मतदान कराने वाली एजेंसियों से वोटिंग की जानकारी ली जाती है और उसके बाद नतीजों का अंदाजा लगाया जाता है कि किसकी जीत पक्‍की होने वाली है। हालांकि ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। इससे केवल अंदाजा लगाया जाता है कि रिजल्‍ट कैसा होने वाला है।

1 Jun 20245:32:45 PM
पंजाब में 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी

पंजाब में 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। पहली बार भाजपा, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी के बीच है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us