यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल को मिली अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना, सीएम मान ने एक्स पर दी जानकारी; लिखा- 'गर्व का क्षण'
पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मॉडल को काफी सराहना मिली और पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी वाह वाही हुई है। बता दें कि आम आदमी क्ली ...और पढ़ें

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मॉडल (Punjab Health Model) को काफी सराहना मिल रही है और पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी वाह वाही हुई है।
बता दें कि आम आदमी क्लीनिक्स को विश्व स्वास्थ्य समिट में मिला पहला स्थान। केन्या की राजधानी नैरोबी में आम आदमी क्लीनिकों को ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में मिला पहला स्थान। वहीं 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की काफी सराहा।
सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम मान ने इसको लेकर एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब के लिए गर्व का क्षण। हमारे आम आदमी क्लीनिकों को केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में पहला स्थान मिला है। साथ ही 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की है।
पंजाब के लिए गर्व का क्षण...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 20, 2023
हमारे आम आदमी क्लीनिकों को केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में पहला स्थान मिला है... साथ ही 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की है...इस उपलब्धि के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है..… pic.twitter.com/dQNZhlHGwH
सीएम नो आगे लिखा कि इस उपलब्धि के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। आज हमें और ताकत मिली है, हम पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए और मज़बूती से काम करेंगे। हमारा सपना, सेहतमंद पंजाब।

