विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी पर FIR का विरोध, चंडीगढ़ में आज सड़कों पर पंजाब कांग्रेस का हल्ला बोल

Published: Tue, 01 Sep 2026 12:30 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस आज चंडीगढ़ में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन करेगी।

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में आज पंजाब कांग्रेस का चंडीगढ़ में प्रदर्शन (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन।

  2. प्रदर्शन चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित किया जाएगा।

  3. कांग्रेस ने एफआईआर को राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में पंजाब कांग्रेस की ओर से आज मंगलवार को प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसके जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में होगा। इसमें पंजाब कांग्रेस एससी विभाग के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदर्शन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय समन्वयक सुधीर चौधरी और पंजाब कांग्रेस एससी विभाग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेताओं की ओर से इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों और राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा। पार्टी ने प्रदर्शन में प्रदेश बरसे कार्यकर्ताओं को बुलाया है।