Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब कांग्रेस में थमा नहीं कलह, चन्नी गुट के 15 MLA ने मांगा राहुल गांधी से मिलने का समय; लीडरशिप पर उठाए सवाल

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 11:53 AM (IST)

    पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान फिर सामने आई है, जहां चन्नी गुट के 15 विधायकों ने राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। ...और पढ़ें

    चन्नी गुट ने राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय (जागरण)

    चन्नी गुट ने राहुल गांधी से मांगा मिलने का समय (जागरण)

    HighLights

    1. चन्नी गुट के 15 विधायकों ने राहुल गांधी को पत्र लिखा

    2. विधायक पार्टी की अंदरूनी खींचतान पर चर्चा करना चाहते हैं

    3. पंजाब कांग्रेस में चल रहे विवाद को लेकर मुलाकात की मांग

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आई है। चन्नी गुट के बाद अब पार्टी के 15 विधायकों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर मुलाकात के लिए समय मांगा है।

    विधायकों की ओर से राहुल गांधी के सामने पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद पर अपनी बात रखने की इच्छा जताई गई है।

    कई मुद्दों को लेकर करना चाहते हैं राहुल से चर्चा

    सूत्रों के अनुसार, विधायक संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पार्टी में नेताओं के बीच चल रही खींचतान को लेकर राहुल गांधी से चर्चा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि पंजाब में पार्टी को मजबूत करने के लिए मौजूदा परिस्थितियों पर शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत जरूरी है।

    इससे पहले पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के पंजाब दौरे के दौरान भी विधायकों की उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी। उस समय पंजाब विधानसभा का सत्र चल रहा था और विधायक विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त थे।

    15 विधायकों ने लिखा पत्र

    ऐसे में कई विधायक प्रभारी के साथ अपनी बात नहीं रख सके थे। अब 15 विधायकों के राहुल गांधी को पत्र लिखने से पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति फिर गरमा गई है। हालांकि, राहुल गांधी की ओर से अभी मुलाकात का समय तय किए जाने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, बदले जाएंगे कई जिलों और शहरों के अध्यक्ष; शीर्ष नेतृत्व ने दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- पंजाब के फिरोजपुर में दीवारों पर लिखे खालिस्तान समर्थक नारे, आतंकी पन्नू ने 15 अगस्त समारोह के बहिष्कार की दी धमकी