Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब धमाकों के बाद सीएम मान का विपक्ष पर हमला, बोले- चुनाव आते ही माहौल बिगाड़ने लगती है BJP

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:47 PM (IST)

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में हुए बम धमाकों को भाजपा की चुनावी तैयारी बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव से पहले डर और तनाव का माहौल बनाकर लोगों ...और पढ़ें

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    HighLights

    1. सीएम मान ने पंजाब धमाकों को भाजपा की चुनावी रणनीति बताया।

    2. कहा, भाजपा चुनाव से पहले डर का माहौल बनाती है।

    3. नए सत्कार कानून से बेअदबी पर लगेगी रोक।

    रमनजीत सिंह, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में हाल ही में हुए बम धमाकों को लेकर विपक्ष पर हमला बोल दिया है। श्री आनंदपुर साहिब से शुकराना यात्रा शुरू करने के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये धमाके भाजपा की चुनावी तैयारी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव से पहले लोगों में डर और तनाव का माहौल बनाकर राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं ने खुद कहा था कि अब पंजाब की बारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का तरीका यही रहा है कि जहां चुनाव आते हैं, वहां पहले लोगों को आपस में लड़ाया जाता है और फिर डर का माहौल बनाकर वोट हासिल करने की कोशिश की जाती है।

    यह भी पढ़ें- सख्त सत्कार कानून के बाद सीएम मान की शुकराना यात्रा आज से शुरू, बोले- बेअदबी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा

    छोटे-मोटे धमाकों से पंजाब डरने वाला नहीं

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोग समझदार हैं और छोटे-मोटे धमाकों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पहले भी कठिन और काले दौर देख चुका है, लेकिन यहां के लोगों ने हमेशा शांति और भाईचारे को बनाए रखा है। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय प्रदेश है और यहां नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी।

    बेदअदबी पर सख्त हुई सरकार

    मुख्यमंत्री ने हाल ही में लागू किए गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून संशोधन 2026 का जिक्र करते हुए कहा कि बेअदबी रोकने के लिए ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून 2026’ बनाने की बड़ी सेवा स्वयं परमात्मा ने बख्शी है। यह कानून बहुत सख्त है और दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

    खबरें और भी

    इस ऐतिहासिक कानून को पारित करना, विधानसभा का विशेष सत्र चंडीगढ़ से बाहर करवाना और तीन शहरों को पवित्र दर्जा देना गुरु साहिब की अपार कृपा से ही संभव हो पाया है। भीषण गर्मी के बावजूद पहुंचकर हौसला बढ़ाने वाले सभी पंजाबवासियों, विशेष रूप से माताओं और बहनों का तहेदिल से धन्यवाद। ‘आपका लोक सेवक’ पंजाब की मर्यादा और शान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर है।

    यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाकों के पीछे किसका हाथ? NIA ने शुरू की जांच

    चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल

    पश्चिम बंगाल के चुनावों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि वहां चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ममता बेनर्जी की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि भाजपा ने 100 से अधिक सीटों में गड़बड़ी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को किसी राजनीतिक दल की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए, बल्कि स्थिति को स्पष्ट करते हुए लोगों के सवालों का जवाब देना चाहिए।

    मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में नया विवाद खड़ा होने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा की ओर से भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- खासा आर्मी कैंप हमले का 'पाकिस्तानी कनेक्शन', गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली धमाके की जिम्मेदारी; वीडियो वायरल