'जनता सब देख रही, झुक रहे सुखबीर बादल'; शिअद की BJP के साथ बढ़ती नजदीकी पर राजा वड़िंग का तीखा हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सुखबीर बादल पर भाजपा से बढ़ती नजदीकी को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि परिसीमन विधेयक के समर्थन से बादल की राज ...और पढ़ें

राजा वड़िंग का सुखबीर बादल पर तीखा हमला। फाइल फोटो
HighLights
राजा वड़िंग ने सुखबीर बादल पर तीखा प्रहार किया।
भाजपा के साथ गठबंधन को राजनीतिक मजबूरी बताया।
परिसीमन विधेयक समर्थन पर जनता की नजर।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सुखबीर सिंह बादल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि सुखबीर अब भाजपा के साथ गठबंधन की राजनीतिक जरूरत के चलते झुकते नजर आ रहे हैं।
उनके प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के समर्थन से उनकी राजनीतिक मजबूरी स्पष्ट होती है। पंजाब की जनता नेताओं के बदलते रुख को बारीकी से देख रही है।
बता दें कि शुक्रवार को सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। इसके बाद आज सुखबीर बादल ने केंद्र के परिसीमन बिल का समर्थन दिया है। शिअद प्रमुख ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स पर जानकारी दी है।
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का किया समर्थम
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने भारत सरकार द्वारा सदन में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की एकसमान वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने जोर दिया कि महिला आरक्षण और परिसीमन तत्काल किया जाना चाहिए।
शिरोमणि अकाली दल ने आज चंडीगढ़ में अपने वरिष्ठ नेताओं की बैठक में देश में महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और समान अधिकारों का समर्थन किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- परिसीमन बिल को अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का एलान
संसद भवन में पीएम मोदी से हुई मुलाकात
बता दें कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। संसद के मानसून सत्र के दौरान हुई इस मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।