Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM के चंडीगढ़ दौरे के चलते कई स्कूलों ने बदला बस रूट, छुट्टी भी होगी जल्द; अभिभावकों से अपील

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 08:38 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे के कारण कई प्राइवेट स्कूलों ने नयागांव और खुड्डा अलीशेर से चलने वाली बसों के रूट बंद कर दिए हैं। सुरक्षा और ...और पढ़ें

    कुछ स्कूलों ने ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जल्दी छुट्टी देने का निर्णय लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

    कुछ स्कूलों ने ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जल्दी छुट्टी देने का निर्णय लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. स्कूलों ने अभिभावकों को सर्कुलर जारी किया।

    2. बच्चों को न भेजने या जल्दी छुट्टी की घोषणा की।

    3. नयागांव और खुड्डा अलीशेर के रास्ते सील।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के मद्देनजर मोहाली के प्राइवेट स्कूलों ने नयागांव और खुड्डा अलीशेर से चलने वाली बसों का रूट बंद कर दिया है। वीरवार शाम तक विभिन्न प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों को सर्कुलर जारी कर बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी है।

    कुछ स्कूलों ने ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए जल्दी छुट्टी देने का निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सील किए गए रास्तों पर कोई स्कूल बस नहीं आएगी, जबकि सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।

    निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग नितिश सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री के शहर में रहने तक विद्यार्थी स्कूल में रहेंगे। विद्यार्थी सुबह स्कूल आ सकते हैं और प्रधानमंत्री के जाने के बाद उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी।