विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद पार्टी ने सौंपी कमान

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2026 10:02 PM (IST)

अमरिंदर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नए प्रधान का एलान हो गया। पार्टी ...और पढ़ें

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष। फोटो जागरण

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष। फोटो जागरण

HighLights

  1. पंजाब कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष।

  2. परगट सिंह को मिली नई जिम्मेदारी और कमान।

  3. पार्टी में संगठनात्मक बदलाव का संकेत मिला।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। अमरिंदर राजा वड़िंग के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज नए प्रधान का एलान हो गया। परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रधान नियुक्त किया है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

टॉप पर चल रहा था इंदर सिंगला का नाम 

परगट सिंह की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पिछले कई महीनों से पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी। पहले विजय इंदर सिंगला का नाम अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे चल रहा था। पार्टी के भीतर सिंगला के नाम को लेकर लंबे समय से मंथन भी चल रहा था। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, सुखबिंदर सिंह सरकारिया और परगट सिंह के नाम भी चर्चा में थे।

यह भी पढ़ें- हॉकी के बाद अब पंजाब कांग्रेस की कप्तानी... कौन हैं परगट सिंह? जिन्हें मिली प्रदेश की कमान, जालंधर से 3 बार बने हैं MLA

राजा वड़िंग ने राहुल गांधी को आज ही सौंपा इस्तीफा

राजा वड़िंग ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा औपचारिक रूप से सौंप दिया। मुलाकात में उन्होंने पंजाब कांग्रेस की स्थिति और पिछले साढ़े चार वर्षों के अपने अनुभव से हाईकमान को अवगत कराया।

परगट सिंह के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के विभिन्न धड़ों को एकजुट कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना होगी। कांग्रेस हाईकमान ने पिछले दिनों पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के माध्यम से वरिष्ठ नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों से व्यापक फीडबैक भी लिया था।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक! इंदर सिंगला का नाम आगे होने के बाद परगट सिंह पर कैसे लगी मुहर? वड़िंग भी नहीं थे पक्ष में

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनने पर परगट सिंह को राजा वड़िंग और सचिन पायलट समेत कई नेताओं ने दी बधाई, क्या बोले चन्नी?

यह भी पढ़ें- चन्नी-वड़िंग को साथ लाना आसान नहीं! परगट सिंह के सामने 4 बड़ी चुनौतियां; क्या पंजाब कांग्रेस को बना पाएंगे विनिंग टीम?