Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोहाली में भाजपा प्रधान और तहबजारी सुपरिंटेंडेंट में टकराव, तहबाजारी पर कार्रवाई को लेकर हुई बहस

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 02:14 PM (IST)

    मोहाली के फेज-7 में तहबाजारी कार्रवाई को लेकर भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ और सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह के बीच तीखी बहस हुई। वशिष्ठ ने कार्रवाई में प ...और पढ़ें

    एक दूसरे पर आरोप लगाते  भाजपा जिला प्रधान और सुपरिंंटेंडेंट।

    एक दूसरे पर आरोप लगाते  भाजपा जिला प्रधान और सुपरिंंटेंडेंट।

    HighLights

    1. मोहाली में तहबाजारी कार्रवाई पर भाजपा प्रधान ने उठाए सवाल।

    2. सुपरिंटेंडेंट पर चुनिंदा कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया।

    3. सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप सुपरिंटेंडेंट ने लगाया।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। तहबाजारी कार्रवाई को लेकर भाजपा जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ और नगर निगम की तहबाजारी शाखा के सुपरिंंटेंडेंट मनदीप सिंह में तीखी बहस हुई।

    वशिष्ठ ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर में रेहड़ी-फड़ी और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई समान रूप से नहीं की जा रही, बल्कि चुनिंदा लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

    सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि टीम नियमों के अनुसार सरकारी कार्रवाई कर रही है और भाजपा प्रधान द्वारा कार्रवाई में हस्तक्षेप किया जा रहा है।

    ऐसे रहा पूरा घटनाक्रम

    तहबजारी की टीम फेज-7 में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची हुई थी। इसी दौरान भाजपा के जिला प्रधान संजीव वशिष्ठ भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान सुपरिटेंडेंट एक शोरूम में काफी पी रहे थे। वशिष्ठ ने कहा कि मंदीप जी आप सिलेक्टेड कार्रवाई नहीं कर सकते।

    अतिक्रमण तो शोरूम वालों ने भी किया हुआ है। जिस सुपरिंटेंडेंट ने कहा, अभी तो हम आए हैं। जिस पर वशिष्ठ ने कहा, सारा शहर जानता हैं कि जिसके साथ आपकी ट्यूनिंग हैंं उस पर कोई कार्रवाई नहीं करते।

    सुपरिंटेंडेंट ने कहा, हमें पता हैं कि शहर वाले क्या कह रहे हैं। आप ट्यूनिंग वाले की सिफारिश लेकर आए हो। जिस पर जिला प्रधान ने कहा कि वह किसी की सिफारिश नहीं बल्कि कार्रवाई करनी है तो सबके ऊपर करें।

    इस पर सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि फिर वह सरकारी काम में बाधा डालने क्यों आए हैं। भाजपा जिला प्रधान और सुपरिंटेंडेंट में बहस को लेकर बाजार का माहौल काफी गर्म हो गया था। इस बहस के करीब पौने घंटे के बाद वशिष्ठ वहां से चले गए।

    मकसद सरकारी काम में बाधा डालना नहीं : वशिष्ठ

    वशिष्ठ ने कहा कि उनका मकसद सरकारी काम में बाधा डालना नहीं, बल्कि कार्रवाई में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करवाना है। उनका कहना है कि छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करते समय उनके रोजी-रोटी के पहलू को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    सुपरिंटेंडेंट ने आरोपों को बताया गलत

    दूसरी तरफ तहबाजारी शाखा के सुपरिंटेंडेंट मनदीप सिंह ने भाजपा जिला प्रधान के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि टीम द्वारा किसी व्यक्ति या वर्ग को निशाना बनाकर कार्रवाई नहीं की जा रही। सरकारी नियमों के तहत जहां भी अतिक्रमण या अवैध कब्जे की शिकायत और उल्लंघन सामने आता है, वहां कार्रवाई की जाती है।