Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मोहाली में 70 वर्षाें तक नहीं आएगी सीवरेज जाम की समस्या'; विधायक कुलवंत का दावा, शुरू कराया ये काम

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 04:22 PM (IST)

    मोहाली में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक कुलवंत सिंह ने सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया। यह परियोजना छह ...और पढ़ें

    फेज-7 स्थित चावला चौक से मटौर चौक तक बिछाई जाएगी सीवरेज की नई पाइपलाइन।

    फेज-7 स्थित चावला चौक से मटौर चौक तक बिछाई जाएगी सीवरेज की नई पाइपलाइन।

    HighLights

    1. मोहाली में नई सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू।

    2. विधायक कुलवंत सिंह ने परियोजना का शुभारंभ किया।

    3. 1.44 करोड़ लागत, 6 माह में पूरा होगा कार्य।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक कुलवंत सिंह ने फेज-7 स्थित चावला चौक से मटौर चौक तक 700 एमएम आरसीसी-एचडीपी सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया।

    विधायक ने दावा किया कि अगले 60 से 70 वर्षों तक सीवरेज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या की आशंका नहीं रहेगी। इससे न केवल लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

    करीब 1.44 करोड़ रुपये (144.65 लाख रुपये) की लागत से बनने वाली इस परियोजना को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    पुरानी सीवरेज लाइन लंबे समय से जाम रहने के कारण फेज-7, फेज-3बी2 और आसपास के इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।