मोहाली के मेयर का राजनीति से खेल तक बढ़ा दायरा, शहर के नाम से जुड़ी टी-20 टीम के मालिकों में हुए शामिल
मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना अब शेर ए पंजाब टी-20 लीग की मोहाली किंग्स टीम के मालिकों में शामिल हो गए हैं। इससे उनका दायरा राजनीति से बढ़कर खेल जग ...और पढ़ें

मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना।
HighLights
क्रिकेट में भी सरबजीत सिंह समाना की एंट्री।
शेर ए पंजाब टी-20 लीग में खेल जगत से जुड़े।
मेयर की नई भूमिका ने बढ़ाई शहर में चर्चा।
जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना को यूथ आइकन माना जाता है। विधायक कुलवंत सिंह की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए छोटी उम्र में मेयर बनकर चर्चा में आए थे और अब खेल जगत में एंट्री कर फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
उन्होंने शेर ए पंजाब टी-20 लीग के आगामी संस्करण के साथ खेल जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वे मोहाली किंग्स टीम के मालिकों में शामिल हैं।
खास बात यह है कि जिस शहर का वह बतौर मेयर प्रतिनिधित्व करते हैं, उसी शहर के नाम पर बनी टी-20 टीम के मालिकों में भी उनकी भूमिका है। अब मोहाली में उनकी चर्चा नगर निगम और राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ क्रिकेट और खेल के संदर्भ में भी होगी।
मेयर से टीम मालिक तक का सफर
स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने के बाद मेयर की जिम्मेदारी संभाल रहे सरबजीत सिंह समाना के लिए क्रिकेट टीम के मालिकों में शामिल होना एक अलग तरह की भूमिका है।
राजनीति में जहां उन्हें शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और स्थानीय प्रशासन से जुड़े मुद्दों के बीच काम करना होता है, वहीं खेल से जुड़ाव उन्हें युवाओं और क्रिकेट प्रतिभाओं के एक बड़े वर्ग के साथ जोड़ता है।
मोहाली की पहचान पहले से ही क्रिकेट के साथ गहराई से जुड़ी रही है। शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले हो चुके हैं और यहां क्रिकेट को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है।
राजनीति के बाद खेल के मैदान में नया अध्याय
सरबजीत सिंह समाना के लिए यह भूमिका किसी राजनीतिक पद का विस्तार नहीं, बल्कि एक अलग क्षेत्र में नई जिम्मेदारी है। एक तरफ वह मोहाली के मेयर के तौर पर शहर की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का हिस्सा हैं तो दूसरी तरफ अब क्रिकेट टीम के मालिकों में शामिल होकर खेल जगत से भी जुड़ गए हैं।