मोहाली के जीरकपुर में औसत रीडिंग पर बिल आया तो घबराएं नहीं, घर बैठे होगा समाधान; व्हाट्सएप नंबर जारी
बिजली निगम ने मोहाली के जीरकपुर में औसत रीडिंग पर आए बिलों के समाधान के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ता अपने मीटर की वास्तविक रीडिंग भेजकर घ ...और पढ़ें

सुपरवाइजर को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं मीटर रीडिंग।
HighLights
औसत बिजली बिलों की समस्या का व्हाट्सएप पर घर बैठे समाधान।
उपभोक्ता अपने मीटर की वास्तविक रीडिंग भेजकर बिल सुधरवाएं।
कार्यालयों में स्टाफ की कमी के कारण यह सुविधा दी गई।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। बिजली निगम की ओर से कुछ उपभोक्ताओं को वास्तविक मीटर रीडिंग के बजाय एन-कोड अथवा औसत खपत के आधार पर बिजली बिल जारी किए गए हैं। स्पष्ट किया है कि ऐसे उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे समाधान होगा। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिए गए हैं, जिनपर वास्तविक रीडिंग भेजनी होगी।
वहीं, निर्धारित बिलिंग चक्र के अनुसार अब कर्मचारी वास्तविक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद वास्तविक खपत के आधार पर नया बिल जारी किया जाएगा और पहले जारी औसत बिल में नियमानुसार समायोजन कर दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार, यदि कोई उपभोक्ता अपने औसत बिल में तत्काल सुधार करवाना चाहता है तो उसे कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता अपने बिजली मीटर की केडब्ल्यूएच, केवीएएच और एमडीआई रीडिंग साफ दिखाई देने वाली फोटो या वीडियो संबंधित मीटर रीडिंग सुपरवाइजर को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं।
मीटर रीडिंग प्राप्त होने के बाद संशोधित बिल उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यालय में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए की गई है। वहीं, बकाया बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन कट सकता है।
इन क्षेत्रों के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर
- ढकोली, बलटाना, गाजीपुर, सनोली, पीरमुछल्ला और आसपास के क्षेत्रों के लिए 9781171891
- लोहगढ़, रामगढ़ बुड्ढा, भाभाट, दयालपुरा, चाट और आसपास के क्षेत्रों के लिए 9466333233