विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस ने नहीं, मोदी ने लगाया जीएसटी पर अड़ंगा : प्रियंका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 28 May 2016 02:07 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2016 02:47 PM (IST)

कांग्रेस ने जीएसटी बिल के लटकने के लिए माेदी सरकार को जिम्‍मेदार ठहरया है। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रियंका चतुर्वेदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने यहां कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दो साल में हर मोर्चे पर फेल हुई है। युवा नशे और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार बस नारेबाजी व जुमलेबाजी में जुटी है। भाजपा सरकार ने 'स्किल इंडिया' का नारा जरूर दिया लेकिन यह कामयाब नहीं हुआ। जीएसटी बिल में कांग्रेस ने नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी ने अड़ंगा लगाया। नया जीएसटी बिल गरीबों को नुकसान पहुंचाने वाला है।

वह यहां पंजाब कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। हाल ही में हुए कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस तीन बार लगातार चुनाव जीत कर सत्ता में रही। लगातार चौथा चुनाव देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हर राजनीतिक दल के लिए मुश्किल होता है। लेकिन वहां कांग्रेस का प्रदर्शन इतना बुरा भी नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए भी इन चुनाव नतीजों को लेकर खुश होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि तमिलानाडु, केरल और पुंडुचेरी में उसका प्रदर्शन सबके सामने है। कांग्रेस में किसी किस्म के बदलाव के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने कभी नहीं कहा कि उच्च स्तर पर कोई बदलाव नहीं होगा। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद भी राज्यों में पार्टी संगठनों में कई बदलाव किए गए थे। कई युवा और मजबूत नेताओं को राज्यों में प्रधान बनाया गया है।

जीएसटी बिल के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार सात साल से कोशिश में थी कि जीएसटी बिल पास हो जाए लेकिन तब नरेंद्र मोदी ने ही गुजरात से इसमें अडंगा लगाया था। यूपीए सरकार ने ऐसा बिल तैयार किया था जिसमें सरकार के साथ-साथ आम लोगों का भी फायदा होता।

उन्होंने कहा कि पहले इसमें अड़गा लगाने वाले मोदी अब केंद्र में सत्ता में आए तो उन्हें पता चला कि जीएसटी कितना जरूरी है। भाजपा सरकार ने इसका ऐसा मसौदा तैयार किया है जिसमें आम लोगों पर 40 प्रतिशत तक टैक्स लगेगा। इसमें केवल सरकार का फायदा होगा, आम गरीब लोगों पर बोझ पडता।

लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को केंद्र सरकार द्वारा 40 लाख रुपये से अधिक की जेगुआर कार दिए जाने पर उन्होंने कहा कि सुमित्रा जी के अच्छे दिन आ गए हैं। देश में सभी लोगों के तो नहीं लेकिन इस सरकार में कुछ लोगों के अच्छे दिन जरूर आए हैं।

यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस दो बार लगातार पंजाब में चुनाव हार चुकी है और इस बार आम आदमी पार्टी भी काफी सक्रिय है, ऐसे में कांग्रेस किस तरह से सरकार बनाने का दावा कर सकती है, प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पंजाब की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी और सरकार के कुप्रशासन से थक चुकी है। ऐसे में जनता कांग्रेस को प्रदेश की सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा, जहां तक आम आदमी पार्टी की बात है, दिल्ली में 67 विधायक जीतने के बाद भी वहां केजरीवाल सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। पानी, ट्रांसपोर्ट, युवाओं को नौकरी जैसे हर माेर्चे पर अरविंद केजरीवाल असफल रहे हैं।

उन्होंने केजरीवाल को जूनियर मोदी करार देते हुए कहा कि सीनियर मोदी और जूनियर मोदी ने लोगों से झूठे वादे करके सत्ता हासिल की। लेकिन पंजाब किसी के झांसे में नहीं आएगी और किसी बाहरी नेता को वोट नहीं देंगे। पंजाब के लोग उसे ही चुनेंगे जो यहां के सामाजिक ताने-बाने को जानता हो, यहां समय-समय पर चली मूवमेंट की जानकारी रखता हो।