विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट चंडीगढ़ से कई फ्लाइट्स का टाइम बदला, कई हुईं रद, यात्रा से पहले देखें पूरा शेड्यूल

By Vikas SharmaEdited By: Ankesh Thakur
Updated: Fri, 30 Sep 2022 07:19 AM (IST)

शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप इस सप्ताह एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ने वाले हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। क्योंकि कई फ्लाइट रद हो गई हैं और कुछ का टाइम बदला है।

फ्लाइट्स शेड्यूल में यह बदलाव 30 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक किया है।
फ्लाइट्स शेड्यूल में यह बदलाव 30 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक किया है।

विकास शर्मा ,चंडीगढ़। 8 अक्टूबर वायु सेना दिवस के मौके पर सुखना लेक पर एयर शो होगा। सुखना लेक पर फ्लाईपास्ट और परेड का भी आयोजन  होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं । इस परेड में हिस्सा लेने वाली टीमों ने वीरवार को  सुखना लेक पर रिहर्सल की।

वहीं दूसरी तरफ इसी कार्यक्रम के मद्देनजर शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट चंडीगढ़ से एयरफोर्स अपनी एक्सरसाइज कर रहा है। इसके चलते एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव किया है। कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया जबकि कुछ को रद किया गया है। फ्लाइट्स शेड्यूल में यह बदलाव 30 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक किया है। इसलिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने हवाई यात्रियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी फ्लाइट्स पकड़ने से पहले उसके समय व शेड्यूल को एक बार जरूर चेक कर लें, ताकि परेशानी न हो। 

इन फ्लाइट्स के समय में होगा बदलाव

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक दोपहर 2:05 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा ( यूके 706)   की फ्लाइट, दोपहर 2:40 बजे  चंडीगढ़ से दिल्ली से जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट (यूके 707), दोपहर दो बजे हैदराबाद से आने वाली फ्लाइट (यूके 659) और दोपहर 2:45 बजे चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट ( यूके 659) के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसके अलावा दो और फ्लाइट हैं जिनके शेड्यूल में बदलाव किया गया है इनमें  दोपहर 2:25बजे  बेंगलुरु से चंडीगढ़ से  आने वाली फ्लाइट (यूके 657) और  दोपहर तीन बजे  चंडीगढ़ से बेंगलुरु (यूके 658) जाने वाली फ्लाइट्स शामिल है। 

         फ्लाइट                                  पुराना टाइम                   नया समय 

  • चंडीगढ़ पटना (6ई 249 )             7:45 सुबह                 6:15 सुबह 
  • चंडीगढ़ -अहमदाबाद( 6ई 6332)  10:25 सुबह              10:35 सुबह 
  • चंडीगढ़ जयपुर ( 6ई 7276)         10 :40 सुबह              11:10 सुबह
  • चंडीगढ़ श्रीनगर ( 6ई 6616)         4:05 बजे शाम            2:50 दोहपर
  • चंडीगढ़ - दिल्ली ( 6ई 2128)        3:35 दोपहर               5:35 शाम
  • चंडीगढ़ -मुंबई ( 6 ई 504)            4:40 बजे शाम            6:18 बजे शाम 
  • चंडीगढ़ - हैदराबाद ( 6ई 6142)    4:35 बजे शाम            6:20 बजे शाम 
  • चंडीगढ़ -दुबई ( 6ई 55)               5:40 बजे  शाम           6:35 बजे शाम

इस समय नहीं उड़ेगा एक भी जहाज

एयरफोर्स प्रबंधन का कहना है कि 30 सिंतबर से 8 अक्टूबर तक शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से सुबह नौ बजे से 10:30 बजे और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक कोई  फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। बता दें कि अभी हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है।

पहली बार होगा सुखना पर इतने बड़े एयरशो का आयोजन

गौरतलब है कि सुरक्षा कारणों की वजह से इस फ्लाईफास्ट का आयोजन चंडीगढ़ एयरबेस की बजाय सुखना लेक पर हो रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसको देखने का लुत्फ उठा सकें। इस फ्लाईपास्ट में राफेल, एसयू - 30 और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमानों के साथ एरोबेटिक डिस्पले टीम सूर्यकिरण और सांरग भी अपनी प्रस्तुति देंगे। यह पहली बार है कि इतना बड़ा आयोजन सुखना लेक पर होने जा रहा है। दशकों से इसका आयोजन एनसीआर स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर होता रहा है।