Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Farmers Protest LIVE: 'आंसू गैस दागना, उन्हें रोकना निंदनीय', राहुल गांधी की प्रतिक्रिया; कहा- मांगों पर तुरंत अमल करे सरकार

Farmers Protest Live News: किसानों का जत्था अब दिल्ली के लिए रविवार को रवाना होगा। इस बात की जानकारी किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर दी। आज दोपहर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तनातनी में करीब 8 किसान घायल हो गए, जिनमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

By Sushil Kumar Fri, 06 Dec 2024 05:56 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसानों का पहला जत्था शुक्रवार की दोपहर दिल्ली कूच के लिए रवाना हुआ। इस बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर तनातनी हुई। 

हरियाणा पुलिस ने आगे बढ़ रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। इस पूरे घटनाक्रम में कुछ किसान घायल भी हुए। करीब ढाई घंटे बाद प्रदर्शनकारी रुक गए। अब किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि101 किसानों का जत्था रविवार को रवाना होगा। पंढेर ने कहा कि वे सरकार से वार्ता के लिए तैयार है, इसके लिए केंद्र के पास शनिवार तक का समय है। बता दें कि किसान एमएसपी पर गारंटी सहित 12 मांगों को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

6 Dec 20245:56:34 PM
700 से अधिक किसानों की शहादत को नहीं भूल सकते: राहुल गांधी

सरकार को उनकी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। अन्नदाताओं की तकलीफ़ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज देश में हर घंटे एक किसान आत्महत्या करने को मजबूर होते हैं। मोदी सरकार की घोर असंवेदनशीलता के कारण पहले किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसानों की शहादत को भी देश नहीं भूला है।

6 Dec 20245:55:52 PM
मांगों पर तुरंत अमल करे सरकार: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं और उनकी मांगों का समर्थन करते हैं। MSP की लीगल गारंटी, स्वामीनाथन आयोग की सिफ़ारिशों के अनुसार खेती की व्यापक लागत का 1.5 गुना MSP, कर्ज माफी समेत तमाम मांगों पर सरकार को तुरंत अमल करना चाहिए।

6 Dec 20245:43:37 PM
राहुल गांधी ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर किसानों के समर्थन में लिखा, किसान सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने और अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए दिल्ली आना चाहते हैं‌। उनपर आंसू गैस के गोले दागना और उन्हें तरह-तरह से रोकने का प्रयास करना निंदनीय है।

6 Dec 20245:22:03 PM
8 दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे किसान: सरवन सिंह पंढेर

 शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि अब 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। हम कल तक इंतजार करेंगे। हम चाहते हैं कि बातचीत हो। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, हम शांतिपूर्ण रहेंगे।

6 Dec 20245:17:29 PM
वापस जाने पर मजबूर हुए किसान

सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा सीमा पर शंभू में बहुस्तरीय बैरिकेड के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारी किसानों पर कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे गए। 101 किसानों का एक ग्रप, जिन्होंने अपने शंभू विरोध स्थल से दिल्ली की ओर पैदल मार्च शुरू किया था। उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर किया गया।

6 Dec 20243:15:01 PM
प्लास्टिक की गोली लगने से किसान घायल
blog images

प्लास्टिक की गोली लगने से प्रदर्शनकारी किसान घायल हो गए। घायलों को उठाकर ले जाते उनके साथी।

6 Dec 20243:04:04 PM
Kisan Andolan Live Updates: दागे 20 से अधिक आंसू के गोले

हरियाणा पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। अब तक 20 से ज्यादा गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। इस दौरान एक और आंदोलनकारी किसान घायल हो गया। इस तरह अब तक दो किसान जख्मी हो चुके हैं।

6 Dec 20242:53:37 PM
Kisan Andolan Live Updates: प्रदर्शन के दौरान किसान घायल
blog images

प्रदर्शन के दौरान एक किसान घायल हो गया। साथी ने उठाकर ले गया। किसान को बाद में एंबुलेंस में ले जाया गया।

6 Dec 20242:38:01 PM
Farmers Protest Live News: क्या हैं किसानों की मुख्य मांगें

-सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी का कानून बने।
-फसलों की डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से कीमत तय हो।
-किसान-खेत मजदूरों का कर्ज माफ हो, पेंशन दी जाए।
-भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 दोबारा लागू किया जाए।
-लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दी जाए।
-भारत मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आए।
-किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा, सरकारी नौकरी मिले।
-विद्युत संशोधन विधेयक 2020 को रद किया जाए।
-मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम, 700 रुपये दिहाड़ी दी जाए।

6 Dec 20242:26:09 PM
Farmers Protest Live News: हरियाणा पुलिस ने दागे आंसू गैस के दो गोले

101 किसानों के जत्थे में कोई महिला नहीं है। हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ दिए हैं। इसके बाद आंदोलनकारी किसान कुछ पीछे हट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से शंभू बॉर्डर पर इस समय पटियाला के एसएसपी डॉ. नानक सिंह भी मौजूद हैं। इसके साथ ही शंभू बॉर्डर पर पटियाला के एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम और अन्य उच्च अधिकारी भी मौजूद हैं।

6 Dec 20242:22:26 PM
Farmers Protest Live News: कंक्रीट दीवार से आगे नहीं बढ़ पा रहे किसान

101 किसानों का जत्था हरियाणा प्रशासन द्वारा किए गए बैरिकेडिंग स्थल पर पहुंचा। अतिंम बैरिकेडिंग पर किसानों को रोकने के लिए कंक्रीट की दीवार बनाने के साथ-साथ जाली भी लगाई गई है। जिस कारण किसान आगे बढ़ने से असमर्थ हैं। ऐसे में किसान लीडरशिप और हरियाणा के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन इसका कोई परिणाम निकलने के आसार नहीं। परिणाम स्वरूप किसान यहीं बैठने को विवश हैं। इसी दरमियान एक किसान बैरिकेडिंग पर चढ़ा तो हरियाणा की तरफ से तैनात सुरक्षा बलों ने किसान की आंखों में मिर्ची वाला स्प्रे डाल दिया। जिस कारण किसान आगे नहीं बढ़ सका।

6 Dec 20242:01:20 PM
Kisan Andolan Live Updates: अर्धसैनिक बलों तक पहुंचे किसान
blog images

दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ कर अर्धसैनिक बलों तक किसान पहुंचे। हरियाणा पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने मिर्च का स्प्रे डाल कर पीछे हटाया। शेड पर चढ़े किसान को हरियाणा प्रशासन ने पीछे खदेड़ते हुए नीचे उतारा।

6 Dec 20241:55:37 PM
Farmers Protest Live News: शेड पर चढ़ गए किसान
blog images

अर्धसैनिक बलों तक पहुंचे किसान जत्थेबंदियों के लोग। इनमें एक किसान संघर्ष करता हुआ किसान शेड पर चढ़ गया। हरियाणा पुलिस ने हाथ जोड़ कर उसे वापस जाने को कहा और उसे पीने के लिए कोई पेय पदार्थ भी दिया। जिसे किसान ने फेंक दिया।

6 Dec 20241:22:40 PM
Kisan Andolan Live Updates: जत्थे ने तोड़ी पुलिस बैरिकेडिंग
blog images

दिल्ली कूच के लिए किसानों का पहला जत्था रवाना हो गया है। जत्थे ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी।

6 Dec 202412:51:32 PM
Farmers Protest Live News: अंबाला के 10 गांवों में इंटरनेट बंद
blog images

हरियाणा सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात है। किसान नेता पंजाब सीमा पर किसानों को संबोधित कर रहे हैं। एक बजे आगे बढ़ने का ऐलान कर दिया है। अंबाला के 10 गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

6 Dec 202412:35:07 PM
Kisan Andolan Live Updates: किसानों को संबोधित करते किसान नेता
blog images

शंभू बॉर्डर पर स्टेज से संबोधन करते हुए अलग-अलग जत्थेबंदियों के किसान नेता।

6 Dec 202412:30:01 PM
Farmers Protest Live News: 101 लोगों का जत्था जाने के लिए तैयार
blog images

शंभू बॉर्डर पर 101 लोगों का जत्था जाने के लिए तैयार। बॉर्डर पर किसानों द्वारा रस्सी लगा दी गई है। जिससे जत्था रवाना होने के बाद कोई और संगत उस रस्सी के आगे न जा सके।

6 Dec 202412:06:47 PM
Kisan Andolan Live Updates: 'किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था'

किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इससे पहले जब किसानों का प्रदर्शन हुआ था, तब सरकार ने किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था। यह वादा पूरा नहीं होने पर किसान शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। आज फिर, किसानों ने दिल्ली तक मार्च करने का फैसला किया है जो सरकार के अपने वादे से पीछे हटने का संकेत है। हम मांग करते हैं कि सरकार को तुरंत किसानों से बात करनी चाहिए।

#WATCH | Delhi | On farmers 'Delhi Chalo' protest, Congress MP Deepender Singh Hooda says, "Earlier when farmers protest had happened, the government had promised MSP to the farmers. Since this promise was not fulfilled, farmers have been protesting at Shambhu border. Today… pic.twitter.com/tOK5HN3Ejh

— ANI (@ANI) December 6, 2024

6 Dec 202412:00:23 PM
Kisan Andolan Live Updates: किसान प्रदर्शन पर क्या बोले अनिल विज

किसान प्रदर्शन पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि क्या उन्होंने अनुमति ली है? उन्हें बिना अनुमति के (दिल्ली) जाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? अगर उन्हें अनुमति मिलेगी, तो उन्हें अनुमति दी जाएगी। आप वहां जा रहे हैं। किसी कार्यक्रम के लिए अगर आपको वहां बैठना है तो अनुमति लेनी होगी।

#WATCH | Ambala: On farmers' protest, Haryana Minister Anil Vij says, " Have they taken the permission? How can they be allowed to go (to Delhi) without permission? If they get permission, they will be allowed...you are going there for a programme if you have to sit there, you… pic.twitter.com/7etrWLyM7Y

— ANI (@ANI) December 6, 2024

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, शंभू बॉर्डर से पैदल चलेगा पहला जत्था; हरियाणा-पंजाब ने तैनात किया अतिरिक्त पुलिस बल

6 Dec 202411:56:24 AM
Farmers Protest LIVE: टीकरी बार्डर पर लगे पुलिस के तंबे
blog images

10 महीने बाद फिर वही इंतजाम हो रहे हैं। पुलिस के तंबू लग चुके हैं। बॉर्डर के ओवरहेड पर लाउडस्पीकर लगाये जा रहे हैं। कंटेनर और काफी संख्या में बेरिकेड एक दिन पहले ही रखे जा चुके हैं। अभी पुलिस तैनात नहीं है। जब जरूरत होगी तब आएगी।

6 Dec 202411:45:41 AM
Farmers Protest Live News: हरियाणा कांग्रेस सांसद के हाथ में तख्ती
blog images

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान हरियाणा कांग्रेस सांसद संसद के बाहर हाथ में तख्ती लिए खड़े हैं। तख्ती पर लिखा है एमएसपी की गारंटी दो, किसानों से बात करो।

6 Dec 202411:30:46 AM
Kisan Andolan Live Updates: हलचल की जानकारी देते किसान नेता काका कोटड़ा
blog images

खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन की हलचल की जानकारी देते हुए किसान नेता काका सिंह कोटड़ा।

6 Dec 202411:16:12 AM
Farmers Protest Live News: खनौरी बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले तैनात
blog images

हरियाणा सरकार ने खनौरी बॉर्डर पर कई वाटर कैनन तैनात की है। आंसु गैस गोले दागने के लिए वाहन भी खड़े किए हैं। 

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: ट्रैक्टर-ट्रॉली से सरकार को..., हुड्डा ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने पर जताई कड़ी आपत्ति

6 Dec 202411:02:42 AM
Kisan Andolan Live News: 'सरकार को किसानों की बात सुननी चाहिए'

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को समझना चाहिए और सुनना चाहिए। सरकार को किसानों को झूठी उम्मीदें नहीं देनी चाहिए।

6 Dec 202410:18:57 AM
Farmers Protest LIVE: 'सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए'

किसान प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी चाहिए। उनसे बातचीत करनी चाहिए। किसान इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि उनकी मांगें पूरी नहीं हो रही हैं।

#WATCH | Delhi: On farmers' protest, Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says, "The government should accept the demands of the farmers and hold talks with them...The farmers are protesting because their demands are not being met" pic.twitter.com/nzkf9ZrYuC

— ANI (@ANI) December 6, 2024

6 Dec 202410:16:26 AM
Farmers Protest Live Updates: शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान मौजूद

शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में किसान मौजूद हैं। किसान आज दोपहर 1 बजे दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू करेंगे।

#WATCH | Visuals from the Shambhu border, from where the farmers will start their march towards Delhi at 1 pm today. pic.twitter.com/ajFSQdXxua

— ANI (@ANI) December 6, 2024

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: किसानों ने कड़ी की डल्लेवाल की सुरक्षा, 40-40 पहरेदार हाथों में लाठियां लेकर 24 घंटे तैनात

6 Dec 202410:08:14 AM
Farmers Protest Live News: 'गीले रुमाल लेकर जाएंगे किसान'

हरदोझंडे ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली कूच करेंगे। पहले जत्थे में किसान गीले रुमाल लेकर जाएंगे, ताकि पुलिस के आंसू गैस का प्रयोग किया तो बचा जा सके।

6 Dec 202410:06:57 AM
Kisan Andolan Live News: 'सांसदों के घरों के बाहर भूख हड़ताल करेंगे किसान'

किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे ने कहा कि नौ दिसंबर को कर्नाटक व तेलंगाना में 100-100 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उसी दिन किसान आंदोलन के 300 दिन पूरे होने पर पंजाब को छोड़कर अन्य राज्यों में किसान सांसदों के घरों के बाहर 12 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

6 Dec 202410:05:17 AM
Farmers Protest LIVE: 'किसानों के लिए लगा दी धारा-144'

किसान नेता ने कहा कि पहले हमें कहा गया कि पैदल दिल्ली जाएं और अब अंबाला के डीसी ने हमें नोटिस भेज दिया कि हरियाणा में धारा-163 (पुरानी धारा-144) लागू है। आप नहीं जा सकते। वहां सब कुछ सामान्य है, लेकिन देश के किसान-मजदूर के लिए धारा-163 लगा दी।

6 Dec 202410:00:11 AM
Farmers Protest Live Updates: दिल्ली कूच के लिए किसान तैयार

किसानों का पहला जत्था आज दिल्ली कूच के लिए रवाना होगा। 101 किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे अरदास के बाद शंभू बॉर्डर से पैदल दिल्ली कूच करेंगे। किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस जत्थे का नाम ‘मरजीवड़ा जत्था’ रखा गया है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us