'बाप रे इतना लग्जरी...', न्यू चंडीगढ़ में कंगना रनौत के परिवार की कोठी बनकर तैयार; फैंस ने की तारीफ
अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत के परिवार ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अपने नए घर में गृह प्रवेश किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं। ...और पढ़ें
-1786370649298_m.webp)
कंगना रनौत के परिवार ने न्यू चंडीगढ़ में किया गृह प्रवेश।
HighLights
कंगना रनौत के परिवार का न्यू चंडीगढ़ में गृह प्रवेश
नए घर में सुख-समृद्धि के लिए विधिवत पूजा-अर्चना की गई
कंगना ने मां के नाम पर घर में पौधा भी लगाया
जागरण संवाददाता, मोहाली। अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत के परिवार के नए चंडीगढ़ स्थित घर में रविवार को गृह प्रवेश हुआ। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कंगना रनौत ने गृह प्रवेश से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इनमें परिवार के सदस्य पूजा में शामिल होते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में परिवार के सदस्य धार्मिक अनुष्ठान में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में एक दंपती पूजा की थाली के साथ नजर आ रहा है।
गृह प्रवेश के दौरान परिवार ने नए घर में सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूजा-अर्चना की। इससे पहले साझा की गई जानकारी के अनुसार, कंगना ने अपने भतीजे के साथ घर के परिसर में पौधा भी लगाया था। उन्होंने इसे अपनी मां के नाम पर समर्पित किया। कंगना रनौत के इस वीडियो के नीचे फैंस उनके परिवार की इस नई कोठी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'बाप रे इतना लग्जरी घर'।
बता दें कि न्यू चंडीगढ़ में कंगना के भाई द्वारा तैयार करवाए गए यह घर पारंपरिक और क्लासिक डिजाइन का नजर आता है। घर के अंदर लकड़ी के फर्नीचर, सजावटी सामान, झूमर और पारंपरिक वास्तुकला की झलक दिखाई देती है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में घर का इंटीरियर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
View this post on Instagram