न्यू चंडीगढ़ में IPL मैच आज; पंजाब-राजस्थान के बीच मुकाबला, कहीं बारिश न डाल दे खलल
मुल्लांपुर में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच पर मौसम का असर दिख सकता ...और पढ़ें

मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के स्टेडियम में आज होगा मुकाबला।
HighLights
मुल्लांपुर में पंजाब-राजस्थान के बीच आईपीएल मैच।
तेज हवा, बादल, हल्की बूंदाबांदी की संभावना।
मौसम से खेल पर पड़ेगा सीधा असर।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला मौसम के कारण बेहद रोचक और चुनौतीपूर्ण बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा, बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिसका सीधा असर खेल पर पड़ सकता है।
तेज हवाएं गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, खासकर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग मिलने की उम्मीद है। हवा के कारण बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मुश्किल आ सकती है। हालांकि दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक ओपनर हैं जो किसी भी स्थिति में मैच को पलट सकते हैं। खासकर वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी खेल से काफी प्रभावित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की उम्मीद कम है, हालांकि सुबह ट्राईसिटी के कई इलाकों में बारिश हुई थी। ऐसे में अगर शाम को बारिश हुई तो मैच में खलल डल सकती है। बता दें कि इस सीजन पंजाब का केकेआर के खिलाफ एक मैच बारिश के कारण रद्द हो चुका है। हालांकि पंजाब की टीम छह मैच जीत कर अच्छी स्थिति में है।
