Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में इनेलो ने झोंकी ताकत, PU और DAV कॉलेज में आईएसओ के प्रत्याशी किए घोषित

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:35 PM (IST)

    इनेलो ने चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को पीयू और डीएवी कॉलेज के लिए आईएसओ प्रत्याशियों की घोषणा की गई। कर्ण चौटाला की ...और पढ़ें

    इनेलो की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने आईएसओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    इनेलो की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने आईएसओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    HighLights

    1. इनेलो ने चंडीगढ़ छात्र संघ चुनाव में ताकत झोंकी।

    2. पीयू और डीएवी कॉलेज के लिए प्रत्याशी घोषित।

    3. कर्ण चौटाला की मौजूदगी में छात्र आईएसओ में शामिल।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के छात्र संघ चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने ताकत झोंक दी है। सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और डीएवी कॉलेज में इनेलो की छात्र इकाई आईएसओ के प्रत्याशी घोषित कर दिए।

    इनेलो की युवा इकाई के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चौटाला ने चंडीगढ़ मुख्यालय पर आईएसओ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में पीयू और कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनावों पर चर्चा की गई।

    बैठक में सिर्फ पीयू और डीएवी कॉलेज दोनों जगह से छात्रसंघ का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। विपुल भादू को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए वाइस प्रेसिडेंट का उम्मीदवार घोषित किया गया। वहीं अभय संधु को डीएवी कॉलेज से चुनाव लड़ने के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार बनाया गया।

    इस दौरान विभिन्न दलों के छात्र संगठनों को छोड़ कर सैंकड़ों युवा छात्र कर्ण चौटाला की मौजूदगी में आईएसओ में शामिल हुए। कर्ण चौटाला ने कहा कि आइएसओ छात्रों के हकों की आवाज उठाने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म बन चुका है। आईएसओ ने जब जब छात्रों के हकों की आवाज उठाई तो उनकी आवाज को सुना गया और छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया।