Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन आर्मी ने रिजेक्ट किया लुधियाना मिल्क प्लांट का 125 टन दूध पाउडर, GM समेत 3 अधिकारियों किया सस्पेंड

    Updated: Sat, 28 Mar 2026 11:17 AM (IST)

    मिल्कफेड ने भारतीय सेना को भेजे गए खराब गुणवत्ता वाले वेरका दूध पाउडर मामले में कड़ी कार्रवाई की है। लुधियाना वेरका प्लांट के जनरल मैनेजर दलजीत सिंह, ...और पढ़ें

    सेना को खराब दूध पाउडर सप्लाई: वेरका के जीएम समेत तीन अधिकारी निलंबित

    सेना को खराब दूध पाउडर सप्लाई: वेरका के जीएम समेत तीन अधिकारी निलंबित

    HighLights

    1. भारतीय सेना ने वेरका दूध पाउडर की खेप रद की

    2. खराब गुणवत्ता के कारण 125 टन पाउडर वापस भेजा

    3. मिल्कफेड ने जीएम समेत तीन अधिकारियों को निलंबित किया

    B भारतीय सेना को भेजे वेरका ब्रांड के दूध पाउडर की गुणवत्ता खराब मिलने पर पंजाब मिल्कफेड ने कड़ी कार्रवाई की है। मिल्कफेड के लुधियाना वेरका प्लांट के जनरल मैनेजर (जीएम) दलजीत सिंह, मैनेजर क्वालिटी कंट्रोल गुरइकबाल सिंह और मैनेजर प्रोडक्शन परितोष मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता ने कहा कि यह गंभीर चूक है, जिससे संगठन की साख को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि वेरका की लुधियाना यूनिट द्वारा सप्लाई किया गया करीब 125 टन दूध पाउडर का ऑर्डर सेना ने रद किया था।

    इसे दो बैच (एक 58.338 टन का और दूसरा 66.654 टन) में सप्लाई किया गया था। गुणवत्ता खराब मिलने के बाद सेना ने दूध पाउडर को वापस कर दिया था। मिल्कफेड के एम डी बताया कि मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।