कांग्रेस की सरकार बनी तो 2027 में पंजाब में मुफ्त मिलेगी रेत, राजा वड़िंग का बड़ा वादा
राजा वड़िंग ने 2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर पंजाब में आम जनता को मुफ्त रेत उपलब्ध कराने का वादा किया है। यह 'पंजाब दा रेत हक योजना' के तहत घर निर्म ...और पढ़ें

कांग्रेस की सरकार बनी तो मुफ्त मिलेगी रेत, राजा वड़िंग का वादा। फाइल फोटो
HighLights
2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर मुफ्त रेत का वादा।
'पंजाब दा रेत हक योजना' के तहत मिलेगी वैध रेत।
अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम जनता को मुफ्त रेत उपलब्ध कराने का वादा किया है। पंजाब दा रेत हक योजना के तहत घर बनाने, मरम्मत और सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए वैध रेत बिना कीमत के उपलब्ध कराई जाएगी।
वड़िंग ने कहा कि पंजाब की प्राकृतिक संपदा पर कुछ लोगों का अधिकार नहीं होना चाहिए, इसका लाभ आम जनता को मिलना चाहिए। मुफ्त रेत मिलने से घर बनाने वाले परिवारों, किसानों और छोटे ठेकेदारों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि योजना को लागू करने के लिए पारदर्शी और तकनीक आधारित व्यवस्था बनाई जाएगी। अवैध खनन और बिना अनुमति रेत के परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खनन से आय का दावा किया गया था, लेकिन जनता को लाभ नहीं मिला।
सीएम मान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे राजा वड़िंग
वहीं, इससे पहले हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम के तहत बुधवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल द्वारा फरीदकोट में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी। इस दौरान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष राजा वड़िंग भी मौजूद रहे।
कुलबीर सिंह जीरा के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने वड़िंग को शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही थी, वड़िंग ने कहा कि यदि मुकाबला कराना ही है तो भगवंत मान से कराया जाए, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल तो पहले ही जनता के बीच अपनी राजनीतिक जमीन खो चुके हैं।
खबरें और भी
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि चन्नी उनके लिए सम्मानित नेता हैं। उन्होंने कहा कि कोई चन्नी के समर्थन में नारे लगाता है, कोई उनके समर्थन में और कोई किसी अन्य नेता के पक्ष में। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि सभी कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं।