Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी का भ्रामक वीडियो मामले में मधु किश्वर की गिरफ्तारी नहीं, दूसरे आरोपित को 107 दिन बाद जमानत; 'एक्स' अकाउंट रहेगा बैन

    By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:13 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े भ्रामक वीडियो मामले में आरोपित हसन सिद्दीकी को 107 दिन बाद सशर्त जमानत मिल गई है। केस का ट्रायल पूरा होने तक वह अपना ''एक्स ...और पढ़ें

    पीएम मोदी का भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका मधु किश्वर की तलाश।

    पीएम मोदी का भ्रामक वीडियो मामले में लेखिका मधु किश्वर की तलाश।

    HighLights

    1. चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना पुलिस ने किया था गिरफ्तार।

    2. 107 दिन से चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद था सिद्दीकी।

    3. तीसरी बार में जमानत, दो बार याचिका हो चुकी खारिज।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ा भ्रामक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस अभी तक लेखिका मधु किश्वर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं, दूसरे आरोपित हैदराबाद के तेलंगाना निवासी 44 वर्षीय हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी को 107 दिन बाद सशर्त जमानत मिल गई।

    अदालत ने आरोपित से कहा कि जब तक इस केस का ट्रायल यानी मुकदमा पूरा नहीं हो जाता तब तक वह अपना ''एक्स''(पूर्व में ट्वीटर) अकाउंट नहीं चलाएगा। इसके लिए अदालत ने उससे बकायदा अंडरटेकिंग(आश्वासन-पत्र) देने के लिए कहा।

    हालांकि आरोपित के वकील अभय जोशी ने खुद दलील दी थी अगर सिद्दीकी को जमानत मिलती है तो वह अपना एक्स अकाउंट नहीं चलाएगा। इसलिए अदालत ने उससे अंडरटेकिंग मांगी और उसी शर्त पर उसकी जमानत अर्जी मंजूर की।

    इससे पहले सरकारी वकील ने अदालत में दलील दी थी कि आरोपित ने झूठे तथ्यों के वीडियो शेयर की जिससे प्रधानमंत्री की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। अगर आरोपित जमानत पर बाहर आया तो वह फिर से इंटरनेट मीडिया पर ऐसा झूठ फैला सकता है।

    हालांकि एडवोकेट जोशी ने कहा कि सिद्दीकी को झूठा फंसाया गया है। वह तीन महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में है। उन्होंने कहा कि आरोपित ने प्रधानमंत्री पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी।

    उसने तो बस उस भ्रामक वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 'ग्रोक' से पूछा थी कि क्या यह वीडियो असली है। बस इसी पोस्ट के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

    19 अप्रैल को दर्ज हुई थी एफआईआर

    19 अप्रैल को सेक्टर-26 थाना में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। पहले मशहूर लेखिका मधु किश्वर ने इस वीडियो को शेयर किया था। उनके खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। जांच के दौरान पुलिस को सिद्दीकी का शेयर किया गया एक पोस्ट मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे 25 अप्रैल को तेलंगाना से गिरफ्तार किया।

    वह चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद था। इससे पहले दो बार उसकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। पिछले महीने पुलिस ने उसके खिलाफ जिला अदालत में चालान पेश कर दिया था। इसके बाद उसने तीसरी बार जमानत अर्जी दायर की।

    खबरें और भी