'नशे में जॉम्बी बने युवक...', हरभजन सिंह के वीडियो शेयर करने पर भड़कीं पंजाब की मंत्री; कहा- राजस्थान का मामला है
राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो युवा नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर पंजाब में आप और बीजेपी के बीच सियासी घमास ...और पढ़ें
HighLights
पंजाब में ड्रग संकट पर AAP-BJP में बहस छिड़ी
हरभजन सिंह ने दो युवाओं की वीडियो शेयर कर चिंता जताई
मंत्री बलजीत कौर ने वीडियो को राजस्थान का बताया
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दो लोग कथित तौर से नशे की हालत में है। इस पर सांसद ने पंजाब के हालात पर चिंता व्यक्त की।
वहीं, हरभजन सिंह के वीडियो पर पंजाब की मंत्री ने भी प्रतिक्रिया दी। इस तरह आप और बीजेपी के बीच इस वीडियो को लेकर पंजाब में ड्रग संकट पर एक और राजनीतिक लड़ाई शुरू हो गई है।
हरभजन सिंह ने शेयर किया वीडियो
बीजेपी राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पंजाब के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा बेहतर के हकदार हैं। उन्होंने ईमानदारी, जवाबदेही और तुरंत कार्रवाई की मांग की और वायरल क्लिप के माध्यम से ड्रग की समस्या से निपटने के तरीके को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर राजनीतिक हमला किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, मेरे दोस्त, हमारे पंजाब को बुरी नज़र लग गई है... सरकारों ने पंजाब और यहां के युवाओं को बर्बाद कर दिया है। यह सब देखकर रोना आता है। मेरे पंजाब को माफ कर दो... पंजाब को बख़्श दो। ये पंजाब को कहां ले आए हैं? जो पंजाब कभी अपनी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था, आज उसी पंजाब के युवा नशे की गिरफ्त में हैं। अभी भी समय है, मेरे पंजाब को बचा लो। पंजाब के युवाओं को बचा लो।
Very sad to see the situation of Punjab 💔💔 . Punjab and its youth deserve better. This issue needs honesty, accountability, and urgent action—not denial. https://t.co/Vb6si8eAaj
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 10, 2026
पंजाब की मंत्री की प्रतिक्रिया
वहीं, पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस वीडियो पर तुरंत पलटवार करते हुए बीजेपी नेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने राजस्थान के श्री गंगानगर का वीडियो शेयर किया। यह पंजाब की घटना नहीं है। बलजीत कौर ने हरभजन सिंह पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के लिए पंजाब की छवि खराब करने को तैयार हैं।

खबरें और भी
बता दें कि हरभजन सिंह द्वारा पोस्ट की वीडियो में पगड़ी पहने दो लोग बेसुध हालत में दिख रहे हैं। हालत ऐसी है कि वे ठीक तरह से खड़े भी नहीं हो पा रहे। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को तथाकथित 'जॉम्बी ड्रग' से जोड़ा गया और यूजर्स ने दावा किया कि वे लोग नशे में थे।
हालांकि, यह वीडियो में दिख रहे युवक नशे में थे। इसकी फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन वायरल इस वीडियो के आधार पर सियासी उथल-पुथल शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हुई इस बहस ने वीडियो को पंजाब के ड्रग संकट पर एक और राजनीतिक लड़ाई में बदल दिया है।