Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Punjab News: किसानों के लिए खुशखबरी, खेतों तक पहुंचाया जाएगा नहर का पानी; CM मान ने किया एलान

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 06:18 PM (IST)

    पंजाब के किसनों के लिए खुशखबरी है। सीएम मान ने खेतों तक पानी पहुंचाने का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नहर का पानी खेतों तक पहुंचाया ज ...और पढ़ें

    खेतों तक पहुंचाया जाएगा नहर का पानी (फाइल फोटो)
    खेतों तक पहुंचाया जाएगा नहर का पानी (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब सरकार मुहिम से पंजाब के हर एक खेत में पानी पहुंचेगा। किसानों को अब भूजल स्‍तर घटने से राहत मिलेगी। मुख्‍यमंत्री मान ने पानी खेतों तक पहुंचाने का एलान किया है। उन्‍होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नहर का पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इसका काम भी जारी है। नए पुल बनाए जा रहे हैं।

    पंजाब का पानी कहीं खो गया- सीएम मान

    वहीं मान ने आगे कहा कि कोई कहता है 25 साल बाद हमारे गांव में पानी आएगा तो कोई कहता है 30 साल बाद। पंजाब से हमारा पानी कहीं खो गया है। लेकिन हम इसे ढूंढकर जरूर खेतो तक ले जा रहे हैं। हमारे लगातार प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें: Chandigarh Mayor Election: 36 वोटों की गिनती में गड़बड़ी... देश भर में निष्पक्ष मतदान की उम्मीद कैसे की जा सकती है, सीएम मान ने सुनाई खरी-खरी