Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • punjab
  • chandigarh
LIVE BLOG

Farmers Protest: रेलवे ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेनों के पहिए थमे; पंढेर बोले- मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Farmers Protest: किसानों का आंदोलन पिछले एक महीने से लगातार चल रहा है। किसान संगठन के नेताओं का कहना है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र के साथ हुई बैठकों में भी हमारी मांगों के प्रति कुछ नहीं किया।

By Himani Sharma Sun, 10 Mar 2024 07:13 PM (IST)
News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Farmers Protest: अपनी मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन पिछले एक महीने से लगातार जारी है। किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Protest) का आगाज किया। उनका कहना है कि सरकार जानबूझकर उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी रहा। वहीं किसानों ने एलान किया था कि यह प्रदर्शन शांतिपूर्वक किया जाएगा। ट्रेनों को रेलवे स्‍टेशन और क्रासिंग के पास ही रोका गया।

किसान संगठन के नेताओं ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। केंद्र के साथ हुई बैठकों में भी हमारी मांगों के प्रति कुछ नहीं किया। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि वह किसानों की सारी बातें मान चुकी है, जोकि सरासर झूठ है। किसानों की केंद्र के साथ हुई सभी बैठकें बेनतीजा रही हैं। वहीं चार घंटे तक चलने वाले आंदोलन के दौरान किसानों ने आम जनता से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

10 Mar 20245:45:19 PM
Rail Roko Protest: सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
blog images

Farmers Protest: चार घंटे के रेल रोको आंदोलन में किसानों ने पंजाब के कई जिलों के रेलवे स्‍टेशनों पर धरना डाला। रेलगाड़ियां ट्रैक पर ही खड़ी रहीं। यात्रियों ने रेल मार्ग की अन्‍य मार्ग का सहारा लिया। किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगे सुनने को कहा।

10 Mar 20244:34:34 PM
अमृतसर के देवीदासपुरा में भी बंद रहा रेलवे ट्रैक
blog images

किसान मजदूर संघर्ष समिति के किसानों ने भी रविवार को अमृतसर के देवीदासपुरा में राष्ट्रव्यापी रेल रोको आंदोलन के तहत रेलवे ट्रैक को बंद किया। धरने पर बैठ आंदोलनकारियों ने सरकार से मांगे पूरी करने की अपील की।

10 Mar 20243:10:54 PM
Rail Roko Andolan: महिलाओं ने भी रेलवे ट्रैक पर लगाया धरना
blog images

रेल रोको आंदोलन से पंजाब जिले के स्‍टेशनों पर ट्रेन रद्द है। पंजाब के नाभा रेलवे स्‍टेशन पर यात्री ट्रेन के इंतजार में घंटों खड़े रहे। किसानों के पक्ष में उतरी महिलाएं भी ट्रैक पर धरना प्रदर्शन करती दिखी। ट्रैक के बीच बैठे किसानों ने पूरी तरह से कब्‍जा कर लिया है। यह धरना सुबह 12 बजे से पंजाब के अलग-अलग जिलों में जारी है।

10 Mar 20241:43:35 PM
किसानों के धरने के चलते ब्यास व लुधियाना से वापस भेजी गई गाड़ियां
blog images

किसानों के धरने के कारण रेलवे की ओर से कुछ गाड़ियों को व्यास व लुधियाना से ही वापस भेज दिया। इनमें शान-ए-पंजाब, अमृतसर एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, अमृतसर चंडीगढ़ शामिल हैं, जिन्हें व्यास और लुधियाना रेलवे स्टेशन से वापसी के लिए रवाना कर दिया गया। ऐसे में जिन यात्रियों की ओर से अमृतसर से इन गाड़ियों में बैठना था, उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन यात्रियों को बस या अन्य किसी वहां के जरिए ब्यास और लुधियाना के लिए रवाना हुए और वहां जाकर गाड़ी पकड़ी।

10 Mar 202412:27:42 PM
Rail Roko Protest: रेलवे स्‍टेशन से वापस लौटे यात्री, पुलिस बल तैनात
blog images

फाजिल्‍का में लगभग 100 के करीब किसान रेलवे ट्रैक पर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। उधर किसानों के धरने के चलते फिरोजपुर जाने वाली गाड़ी का इंतजार कर रहे यात्रियों को अपने सामान सहित वापस लौट के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में या तो अब वह बस का सहारा लेंगे या फिर वापस लौटेंगे। रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल भी तैनात है।

10 Mar 202412:20:39 PM
ट्रैक पर उतरे किसान, ट्रेन रोकी
blog images

जालंधर कैंट रेलवे स्‍टेशन पर किसानों ने ट्रैक पर उतरकर ट्रेन रोकी। वहीं पटियाला रेलवे स्‍टेशन के ट्रैक पर भी आंदोलनकारी किसानों ने जुटना शुरू कर दिया है। पंजाब के 22 जिलों में ट्रेनों के पहिए जाम रहेंगे। साथ ही लुधियाना के साहनेवाल रेलवे स्टेशन पर किसान मजदूर संगठन की ओर से प्रदर्शन शुरू किया गया। मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया है। किसान उसके आगे प्रदर्शन कर रहे हैं।

10 Mar 202412:05:41 PM
आचार संहिता के क्रियान्वयन से हमारा कोई लेना-देना नहीं: सरवन सिंह पंढेर

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम अपना विरोध जारी रखेंगे। हम आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक 4 घंटे के लिए ट्रेनें रोकेंगे। उन्‍होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा कि क्योंकि जब हमने यह विरोध शुरू किया था तो हमें पता था कि हम 40 दिनों में यह विरोध नहीं जीत पाएंगे। हम अपनी ताकत बढ़ाना जारी रखेंगे।

#WATCH | Punjab: Farmer leader Sarwan Singh Pandher says, "..Until our demands are met, we will continue our protest. We will stop trains for 4 hours from 12 noon to 4 pm today. We have nothing to do with the implementation of the Model Code of Conduct as when we started this… pic.twitter.com/Q9LNag7fda

— ANI (@ANI) March 10, 2024

10 Mar 202411:45:40 AM
किसान बोले- इन मांगों पर नहीं बनी सहमति, इसलिए धरना जारी...
blog images

किसानों ने बताया कि एमएसपी गारंटी कानून, किसानों व मजदूरों की कर्ज़मुक्ति, स्वामीनाथन आयोग के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार एमएसपी, 2013 का भूमि अधिग्रहण कानून लागू करने, साल में 200 दिन मनरेगा के अनुसार रोजगार व मनरेगा को खेती से जोड़ने सहित अन्य मांगों को पूरा करने पर कोई सहमति नहीं बनी है इसलिए किसान आंदोलन जारी है।

10 Mar 202411:03:17 AM
किसानों की आम जनता से अपील

किसानों नेताओं ने जनता से अपील की है कि आंदोलन के बीच कहीं यात्रा करने का प्‍लान ना बनाएं। इससे उन्‍हें परेशानी हो सकती है। साथ ही किसानों ने कहा है कि चार घंटे के इस आंदोलन में आमजन को थोड़ी दिक्‍कत आ सकती है, लेकिन ये निर्णय सभी के हित में ही है। 

10 Mar 202410:50:05 AM
रेल रोको आंदोलन का इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
blog images

12 बजे से 4 बजे तक ट्रेनों के पहिए जाम रहेंगे। जानकारी के अनुसार इस आंदोलन का असर इंटर सिटी और दूसरे राज्‍यों के बीच वाली ट्रेनों पर दिखेगा। पिछले दिनों भी आमजनों को किसानों के आंदोलन के चलते कई सम्‍सयाओं का सामना करना पड़ा था। दिल्‍ली-अमृतसर रूट पर कई ट्रेनें देरी से चली थी।

10 Mar 202410:37:00 AM
आज पूरे देश में 'रेल रोको' का आह्वान किया- सरवन सिंह पंढेर
blog images

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 13 फरवरी को पंजाब-हरियाणा सीमा पर शुरू हुए आंदोलन के तहत, हमने आज पूरे देश में रेल रोको का आह्वान किया है। हम सभी किसानों, मजदूरों और आम लोगों से आग्रह करते हैं देश के लोग बड़ी संख्या में आज रेल रोको में हमारा समर्थन करें।

हम उन लोगों से भी आग्रह करते हैं, जो आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन यात्रा करना चाहते हैं, वे आज चार घंटे तक ऐसा न करें। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज थोड़ी असुविधा है। यह आंशिक रेल रोको है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us