विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर को गिरफ्तार करने की तैयारी में ईडी, कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हुए जारी

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Thu, 08 Oct 2026 01:46 PM (IST)

प्रवर्तन निदेशालय ने आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में फंसे पंजाब के निलंबित डा. हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मनी ...और पढ़ें

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर।

पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर।

HighLights

  1. 9 अक्टूबर को पेशी के दौरान ईडी कर सकती है गिरफ्तार।

  2. वित्तीय लेनदेन और रिश्वत की रकम से जुड़े पहलु जांच में शामिल।

  3. रिश्वत के जरिए हासिल रकम का कहां कहां इस्तेमाल किया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में फंसे पंजाब के निलंबित डाॅ. हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी उनके खिलाफ मनी लाॅन्ड्रिंग के मामले में जांच शुरू कर दी है।

ईडी ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी दायर कर भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश करने की मांग की थी। कोर्ट ने ईडी की अर्जी पर भुल्लर के प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं। अब उन्हें नौ अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पेशी के दौरान ईडी उन्हें मनी लाॅन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार कर सकती है। इससे पहले ईडी ने रिश्वत केस में उनके बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने करीब एक साल पहले निलंबित डाॅ. हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ आठ लाख रिश्वत से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

जांच के दौरान सामने आए वित्तीय लेनदेन और रिश्वत की रकम से जुड़े पहलुओं को अब ईडी अपनी जांच में शामिल कर रही है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत के जरिए हासिल रकम का कहां कहां इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें- CBI के मुजरिम ASI को पूर्व DIG भुल्लर की कस्टडी, जज ने लिया संज्ञान; चंडीगढ़ SSP को जांच के आदेश